'मिसिंग ममता', भय पेयेचे ममता' के बाद बंगाल भाजपा ने शुरू किया 'ममताडाहाफेल' अभियान

प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ट्विटर पर युद्ध छेड़ दिया है. प्रदेश भाजपा के आला नेताओं द्वारा लगातार मुख्यमंत्री के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पर कोरोना मुकाबले में असफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने 'मिसिंग ममता' व 'भय पेयेचे ममता' के बाद अब 'ममताडाहाफेल' अभियान शुरू किया है.

कोलकाता : प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ट्विटर पर युद्ध छेड़ दिया है. प्रदेश भाजपा के आला नेताओं द्वारा लगातार मुख्यमंत्री के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पर कोरोना मुकाबले में असफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने ‘मिसिंग ममता’ व ‘भय पेयेचे ममता’ के बाद अब ‘ममताडाहाफेल’ अभियान शुरू किया है.

Also Read: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का सनसनीखेज आरोप : मेरी हत्या करवाना चाहती है ममता बनर्जी सरकार, राज्यपाल को लिखा खत

इस अभियान के तहत भाजपा के आला नेता सुबह से ही ट्वीट कर रहे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोरोना मामले को संभालने, राज्य की कानून व्यवस्था संभालने और प्रशासनिक मामले में असफल होने का आरोप लगा रहे हैं. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया : ममता सरकार कोरोना से लड़ने में पूरी तरह फेल, चाहे वो स्वास्थ्य हो या राशन व्यवस्था या फिर प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में जनता का विश्वास खो चुकी हैं ममता सरकार.

केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने ट्वीट किया : ममता बनर्जी की गंदी राजनीति से प्रवासी श्रमिकों की परेशानी बढ़ी है. राज्य के लोग परेशान हैं. कोरोना मामले को संभालने में पूरी तरह से विफल रही हैं. भाजपा के केंद्रीय सचिव मंडल के सदस्य मुकुल राय ने ट्वीट किया : लोग मर रहे हैं, लेकिन दीदी संख्याओं को छिपाने में व्यस्त हैं, क्योंकि वह अच्छी दिखना चाहती हैं! ताकि कुछ भी पता नहीं चले.

Also Read: 70 लाख किसानों को केंद्र की योजना से बंगाल सरकार ने किया वंचित, राज्यपाल ने ममता से की यह अपील

भाजपा के केंद्रीय सह प्रभारी अरविंद मेनन ने ट्वीट किया : वह भोजन देने में विफल रहीं. वह राज्य में शांति और अमन सुनिश्चित करने में विफल रहीं. वे प्रवासियों को घर लाने में नाकाम रहीं! स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन- फेल. भाजपा के केंद्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने ट्वीट किया : दीदी, कब तक एक विशेष समुदाय को तरजीह देती रहेंगी? जब पश्चिम बंगाल कोरोना से लड़ रहा है, तो पश्चिम बंगाल सांप्रदायिक दंगों से जल रहा है. केवल एक समुदाय के लिए ट्रेनों की अनुमति देना ममता की तुष्टिकरण है.

भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट किया : कोरोना संक्रमण के कारण मृत लोगों को अंधेरे में फेंक दिया जाता है. यह महत्वपूर्ण था, ताकि टीएमसी और दीदी की विफलता प्रकाश में न आये. भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह ने ट्वीट किया : ममता सरकार की उपलब्धियां : हिंदुओं से नफरत, प्रवासी श्रमिकों की वापस नहीं आदि. इसके साथ ही भाजपा सांसद सौमित्र खान, प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह, प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु, प्रदेश भाजपा के सचिव रितेश तिवारी सहित अन्य नेताओं ने ट्वीट कर ममता सरकार को घेरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >