Israel ने इस्तेमाल किया Varun Dhawan की इस फिल्म का डायलॉग, तो एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Israel ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘ABCD 2’ के एक डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए नागरिकों से इस कठिन समय में घर के अंदर रहने का आग्रह किया है. इस पर एक्टर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है. देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. ऐसे में तरह-तरह उपाय कर सरकार लोगों को कोरोना से बचने के तरीके बता रही है. इस बीच इजरायल (Israel) ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म ‘ABCD 2’ के एक डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए नागरिकों से इस कठिन समय में घर के अंदर रहने का आग्रह किया है. इस पर एक्टर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: ‘फिट्टे मुंह तेरे कोरोना, तुझे कीड़े पड़ें’, आखिर ऐसा क्यों कह रही Shehnaaz Gill, देखें VIDEO

गौरतलब है कि इजराइल के वैज्ञानिक कोविड-19 के इलाज के लिए लगातार रिसर्च कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इसका एंटीडोट ढूंढ़ने की सफलता वाला ट्वीट किया. इजराइल की पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के कॉरेस्पोंडेंट ऐमिकाई स्टीन ने लिखा, “#ब्रेकिंग: इज़राइली मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस और इज़राइल इंस्टिट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च का संयुक्त बयान: कोरोना वायरस का एक एंटीडोट ढूंढने में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. यह एंटीडोट वायरस पर हमला करता है, और बीमार शरीर में उसके प्रभाव को ख़त्म करता है.”

जिसके बाद वरुण धवन ने ट्वीट पढ़ा और रिएक्शन देते हुए लिखा, “उम्मीद है कि यह सच हो. जिसके बाद वरुण के इस ट्वीट पर इजराइल सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जवाब आया. ट्वीट में लिखा था, सही दिशा में उठा हर कदम.. अपने आप में एक मंजिल है.. आखिर जिन्दगी का मतलब ही अपना अगला कदम चुनना है.’

ये जवाब ऐसा था कि एक बार एक्टर वरुण भी चौंक गए. इसके जवाब में अभिनेता वरुण धवन ने लिखा है.. ‘जानकर खुशी हुई कि यह डायलॉग इजरायल में सकारात्मकता और प्यार फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है.’

बता दें कि 2015 में आई वरुण धवन की फिल्म ‘एबीसीडी 2’ का यह डायलॉग था. फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था. मयूर पुरी और अमित आर्यन ने डायलॉग लिखे थे. वरुण धवन के साथ ‘ABCD 2’ में श्रद्धा कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं.

Also Read: लॉकडाउन में Salman Khan के फार्महाउस पर Jacqueline, बताया- कैसे काट रहीं दिन? देखें ये VIDEO

गौरतलब है कि वरुण धवन कोरोना वायरस की लड़ाई में लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं. उन्होंने मनोरंजन उद्योग में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं. पिछले महीने अपने जन्मदिन पर, वरुण धवन ने फिल्म उद्योग में पांच लाख दैनिक वेतन श्रमिकों की मदद करने के लिए पैसे दान किए. इससे पहले उन्होंने पीएम-केयर फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में 55 लाख रुपये का दान दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >