गिरिडीह में अवैध कोयला चोरी करने के दौरान खदान में हादसा, एक की मौत

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के ओपेन्कास्ट माइंस के समीप स्थित अवैध खन्ता में बड़ा हादसा हो गया है. अवैध कोयला चोरी करने के दौरान एक की मौत हो गई है.

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह के अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया है. दरइसल, अवैध रूप से कोयला चोरी करने के दौरान अवैध खन्ता में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना रविवार सुबह की है. यह घटना मुफस्सिल थाना इलाके के ओपेन्कास्ट माइंस के समीप स्थित अवैध खन्ता में घटित हुई है.

जानाकरी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना इलाके के महुआटांड का रहने वाला था. मृतक का नाम प्रकाश पासवान का था. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >