राम मंदिर की खूबसूरती को देखने के लिए एक्साइटेड हैं अभिषेक बच्चन, बोले- वहां दर्शन के लिए...

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के भव्य शुभारंभ और श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरो से चल रही हैं. इसी बीच अब अभिषेक बच्चन ने कहा, "मैं मंदिर कैसा दिखता है और वहां दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित हूं."

हर घर में बस एक ही नाम एक ही नारा गुंजेगा… भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा. जी हां 22 जनवरी को पूरे धूमधाम के साथ अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे.

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तमाम राम भक्तों के बीच भारी उत्साह है. हर कोई अपने-अपने तरीके से इसमें योगदान दे रहा है. कोई पंच धातु से 1100 किलो का दीया बना रहा है, तो कोई 2400 किलो वजन के घंटे की गूंज पूरी अयोध्या को सुनाने की तैयारी में है.

राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार्स को भी आमंत्रित किया गया है. इसमें रणदीप हुडा, लिन लैशराम, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और धनुष जैसे सेलेब्स के नाम शामिल है.

इसी बीच, 7,000 से अधिक लोग मंदिर ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आमंत्रित सूची में हैं, जिनमें राजनेता, बॉलीवुड हस्तियां, क्रिकेटर, उद्योगपति और बहुत कुछ शामिल हैं.

मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम और देवी सीता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है.

इसी बीच अब अभिषेक बच्चन ने एनआई से बात करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह के लिए काफी उत्साहित हूं. उन्होंने कहा, “मैं मंदिर कैसा दिखता है और वहां दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित हूं.”

दीपिका ने एक इंटरव्यू में अयोध्या मंदिर के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें निमंत्रण मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मंदिर में सिर्फ भगवान राम की मूर्ति नहीं रखने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा कि रामजी अकेले नहीं रह सकते और सीता जी को भी वहां रहना चाहिए.

Also Read: Ram Bhajan 2024: अयोध्या राम मंदिर के लिए कई सिंगर्स ने बनाए जबरदस्त भजन, PM मोदी खुद कर रहे तारीफ, LIST

अभिषेक बच्चन की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को हाल ही में फिल्म घूमर में देखा गया था. मूवी में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. एक्टर अक्सर अपनी स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >