Dasvi की शूटिंग के वक्त हल्दीराम भुजिया के लिए एक दूसरे से भिड़ जाते थे अभिषेक बच्चन-मनु ऋषि, जानें ये किस्सा

मनु ऋषि चड्ढा ने दसवीं की शूटिंग के वक्त के कई मजेदार खुलासे किए. उन्होंने कहा कि मैं और अभिषेक बच्चन हर समय हल्दीराम भुजिया खाते थे और एक दूसरे को धक्का देकर छीन लेते थे.

बॉलीवुड एक्टर मनु ऋषि चड्ढा ने सोशल मीडिया गेम में पीछे चलने की बात कबूल की और इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहने का फैंस को वादा किया. एक्टर हाल ही में सस्पेंस थ्रिलर, यू-टर्न और वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे में दिखाई दिए थे. इसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. अब एक इंटरव्यू में, मनु ऋषि ने अभिषेक बच्चन और यूनाइटेड कच्चे के साथ दसवी की शूटिंग से कई मजेदार यादें साझा कीं. उन्होंने यू-टर्न बनने के समय का एक खौफनाक वाक्या भी शेयर किया.

सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे मनु ऋषि चड्ढा

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या यह सच है कि आपके फैंस आपको चेहरे से नहीं बल्कि नाम से जानते हैं? इसपर उन्होंने कहा, हां, जब कोई मुझसे एयरपोर्ट पर मिलने आता है, मेरे साथ फोटो खिंचवाता है, लेकिन मेरा नाम याद नहीं आता. मेरी पत्नी भी मुझे कहती रहती है, ‘आप अपने पीआर और सोशल मीडिया पर काम क्यों नहीं करते!’ दरअसल मैं आलसी आदमी हूं.

हल्दीराम भुजिया पर लड़ते थे मनु और अभिषेक

मनु ऋषि चड्ढा ने दसवीं में जेलर का किरदार निभाया था. ऐसे में अभिषेक बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, मैं और अभिषेक बच्चन हर समय हल्दीराम भुजिया खाते थे. टीम के लिए स्नैक्स के पैकेट डायरेक्टर की टेबल पर रखे जाते थे. भुजिया, चॉकलेट और अन्य स्नैक्स हैं, ताकि निर्देशक और उनकी टीम भूखी न रहे. हम कभी-कभी सेट पर आ जाते थे. कभी-कभी मैं उन्हें धक्का देकर पैकेट पकड़ लेता और कभी-कभी, वह मुझे धक्का देकर बॉक्स ले जाता और कहता, ‘सर, आपकी नजर भुजिया पर थी पर मैंने उठा लिया.’ जो कोई भी बक्सा हड़प लेगा वह सब खत्म कर देगा. मैं फुटबॉल खेलता था, इसलिए मैं कंधे से धक्का देकर उनसे भुजिया लेता था, क्योंकि मैं सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी था. मैं अब जब भी भुजिया खाता हूं तो उन्हें मैसेज करता हूं और उन्हें बता देता हूं कि मैं उन्हें याद कर रहा हूं.

Also Read: काम के लिए लेट हो रहे Amitabh Bachchan ने अनजान शख्स से मांगी लिफ्ट, देखिये फिर आगे क्या हुआ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >