आज का राशिफल, 23 सितंबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष
परिवार की आपसे किसी बात को लेकर अपेक्षा रहेगी और आप उन्हें पूरा भी करेंगे.भाग्य का साथ रहेगा. थकान महसूस हो सकती है. आलस्य हावी रहेगा.

वृष
रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है.सुख के साधनों पर व्यय होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रमाद न करें.

मिथुन  
यदि कुछ दिनों से किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही है तो आज के दिन उस पर विराम लग जाएगा. वे आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकते है जिस कारण बातचीत बंद हो जाएगी

कर्क
घर के सदस्यों के बीच नोकझोंक बढ़ जाएगी और स्थिति बिगड़ भी सकती है. यदि घर में किसी को गंभीर बीमारी है तो उनका ध्यान रखे खासकर दिल के मरीजो का.

सिंह

आज के दिन  आपको अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुकूल नही रहेंगे.

कन्या
पढ़ाई को लेकर मन व्यथित रहेगा और क्या किया जाए और क्या नही, ऐसी स्थिति बनी रहेगी. स्कूल के विद्यार्थी अपना ज्यादातर समय परीक्षा की तैयारी करने में ही लगाएंगे.

तुला
यदि आप नया घर लेने का सोच रहे है लेकिन कुछ समय से अटके पड़े है तो आज उस पर आगे बढ़ेंगे. इसके लिए बैंक से लोन लेने का भी सोच सकते है.

वृश्चिक

शादीशुदा जोड़े थोड़ा संभल कर रहे और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखे क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा आप दोनों के बीच मतभेद कराने का प्रयास किया जाएगा.

धनु
बाजार में पैसा निवेश किया हुआ है या दूसरो को ब्याज पर पैसा देते है तो आज उसमे अप्रत्याशित लाभ मिलेगा.

मकर
यदि आप कॉलेज में है तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. कॉलेज की किसी गतिविधि में अनावश्यक खर्चा हो सकता है जिसका कोई लाभ नहीं मिलेगा.

कुंभ
मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे और आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. यदि आप किसी काम को करने में अक्षम महसूस कर रहे थे तो आज के दिन नयी ऊर्जा का संचार आप में होगा.

मीन
बॉस से किसी काम का उत्तरदायित्व मिलेगा जो आगे चलकर आपके लिए उन्नति का मार्ग बनेगा. हालांकि सहकर्मी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >