72 Hoorain Review: 72 हुरें के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़, अशोक पंडित के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

72 hoorain review: संजय पूरन सिंह चौहान की 72 हुरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसे अनिल पांडे और जुनैद वासी ने लिखा है और इसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर ने अभिनय किया है. यह फिल्म हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 स्थानीय भाषाओं में रिलीज होगी. हालांकि मूवी की घोषणा जब से हुई है तब से ही ये विवादों में घिर गई. इसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी आदमी का ब्रेनवॉश किया जाता है. मूवी को लेकर हर अपडेट यहां देखें.

11:20 PM. 7 Jul 23 11:20 PM. 7 Jul

अशोक पंडित के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

फिल्म 72 हुरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब फिल्म को लेकर बढ़ रहे विवाद को देखते हुए सह-निर्माता अशोक पंडित के आवास और कार्यालय के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि शुक्रवार को उनके मुंबई आवास और कार्यालय के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

10:03 PM. 7 Jul 23 10:03 PM. 7 Jul

72 हुरें की फिल्म देती हैं बड़ी सीख

संजय पूरन सिंह चौहान की विवादास्पद फिल्म, 72 हुरें, दो मृत आतंकवादियों पर आधारित है – जो दो खोई हुई आत्माओं के रूप में पृथ्वी पर घूमते हैं और 72 हुरें के आने और उन्हें स्वर्ग ले जाने का इंतजार कर रहे हैं. निर्माता स्थापित करते हैं कि आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों के लिए नरक वास्तव में कैसा दिखता है. फिल्म में बिलाल की भूमिका में आमिर बशीर और हाकिम की भूमिका में पवन मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की शुरुआत एक मौलवी से होती है, जो जिहाद अनुयायियों को भाषण देता है और उन्हें गलत विचार देता है कि कैसे आतंकवादी अपने मिशन में खुद को बलिदान करने पर सीधे स्वर्ग जाते हैं. भले ही दोनों किरदारों का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन कहानी कमज़ोर थी और चित्रांकन हास्यास्पद था.

10:03 PM. 7 Jul 23 10:03 PM. 7 Jul

72 हूरें को देख सकते हैं सभी

3:44 PM. 7 Jul 23 3:44 PM. 7 Jul

द केरल स्टोरी के बाद ’72 हुरें’ को लेकर हो रहा विवाद

दक्षिणी राज्य केरल पर आधारित द केरल स्टोरी की कई राजने���ाओं और लोगों ने आलोचना की थी. हालांकि विवादों के बावजूद फिल्म ने छोटे बजट और बिना किसी बड़े सितारे कों सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था. ’72 हुरें’ ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ के नक्शेकदम पर चलती दिख रही है.

3:44 PM. 7 Jul 23 3:44 PM. 7 Jul

फिल्म ‘नीयत’ से क्लैश होगी ’72 हुरें’

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म 72 हुरें से ‘नीयत’ क्लैश करेगी. अब देखना है कि दोनों में से कौन सी फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसन्द आती है.

3:44 PM. 7 Jul 23 3:44 PM. 7 Jul

ट्विटर पर आने लगे रिव्यू

फिल्म को लेकर ट्विटर पर रिव्यूज आने लगे है. एक यूजर ने लिखा, एक मनोरंजक कहानी जो भावनात्मक रूप से भरपूर है और सिनेमा की ताकत को दर्शाती है. इस असाधारण राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म को देखने से न चूकें.”

3:44 PM. 7 Jul 23 3:44 PM. 7 Jul

पहले दिन फिल्म करेगी इतनी कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर फिल्म का शुरुआती कलेक्शन 10-15 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है.

3:44 PM. 7 Jul 23 3:44 PM. 7 Jul

अशोक पंडित ने आतंकवाद को एक बीमारी बताया

अशोक पंडित ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि आतंकवाद पूरी दुनिया, मानव जाति और मानवता के लिए कैंसर है. तो संजय ने अपनी रचनात्मक लोगों की टीम के साथ मिलकर आतंकवाद के प्रभाव को उजागर किया है कि कैसे युवाओं को गुमराह किया जाता है और झूठ बोला जाता है कि यदि आप कोई विस्फोट करेंगे, लोगों को मारेंगे, अराजकता फैलाएंगे या नरसंहार करेंगे, तो आपको जन्नत और हुरें (देवदूत) मिलेंगी. जब हम कह रहे हैं कि हम आतंकवाद के खिलाफ फिल्म बना रहे हैं, हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो धर्म बीच में कैसे आ गया?”

3:44 PM. 7 Jul 23 3:44 PM. 7 Jul

तरण आदर्श ने शेयर किया था ये पोस्टर

1:24 PM. 7 Jul 23 1:24 PM. 7 Jul

जेएनयू में रखी गई थी ’72 हुरें’ की विशेष स्क्रीनिंग

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फिल्म ’72 हुरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर बात की थी. अशोक पंडित ने साझा किया कि वे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में फिल्म दिखाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि यह समय की मांग है. उन्होंने कहा, ‘हम सबको मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा.’

1:24 PM. 7 Jul 23 1:24 PM. 7 Jul

’72 हुरें’ का ट्रेलर

’72 हुरें’ में पवन मल्होत्रा और अमीर बशीर ने मुख्य भूमिका निभाई है. पवन ने हाकिम अली का किरदार निभाया है और आमिर ने बशीर बिलाल अहमद का रोल प्ले किया है. मूवी इसपर आधारित है कि कैसे युवाओं का ब्रेनवॉश किया जाता है और उन्हें इन आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है.

1:24 PM. 7 Jul 23 1:24 PM. 7 Jul

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई ’72 हुरें’

’72 हुरें’ संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित और गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर द्वारा निर्मित और अशोक पंडित द्वारा सह-निर्मित है. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

मुख्य बातें

72 hoorain review: संजय पूरन सिंह चौहान की 72 हुरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसे अनिल पांडे और जुनैद वासी ने लिखा है और इसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर ने अभिनय किया है. यह फिल्म हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 स्थानीय भाषाओं में रिलीज होगी. हालांकि मूवी की घोषणा जब से हुई है तब से ही ये विवादों में घिर गई. इसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी आदमी का ब्रेनवॉश किया जाता है. मूवी को लेकर हर अपडेट यहां देखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >