72 हूरें की रिलीज से पहले फिल्मकार अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जानें ऐसा क्या है फिल्म में…

72 हूरें का जबसे टीजर रिलीज हुआ है, तबसे फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. द केरल स्टोरी की तरह इस फिल्म को भी यूजर्स एक प्रोपेगैंडा फिल्म बता रहे हैं. अब मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

72 हूरें बॉलीवुड की लेटेस्ट फिल्म है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म का जबसे टीचर रिलीज हुआ है, तब से कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और फिल्म को बैन करने की मांग की. अब इसके को-प्रोड्यूसर और मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित मुश्किल में हैं. दरअसल अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंड ऐसे वक्त पर सस्पेंड हुआ है, उनकी फिल्म ’72 हूरें’ रिलीज होने वाली है. कपिल मिश्रा ने अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किये जाने का विरोध किया है. कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 72 हूरें की रिलीज से पहले अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया.

72 हूरें की हर तरफ चर्चा

72 हूरों की बातें हम और आप भी जब और तब सुनते रहते हैं, पिछले कुछ दिनों से 72 हूरें इसलिए भी चर्चा में हैं कि आतंकवाद पर केंद्रित एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें 72 हूरों की चर्चा है. संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शाया गया है कि किस तरह कुछ कट्टरपंथी युवाओं को बरगला कर जन्नत के नाम पर आतंकवाद की ओर धकेलते हैं. 51 सेकंड के इस टीजर में ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब, याकूब मेमन, मसूद अजहर, हाफिज सईद और सादिक सईद जैसे आतंकवादियों का जिक्र है.

’72 हूरें’ की कहानी

अशोक पंडित अपनी फिल्म ’72 हूरें’ को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. फिल्म की कहानी बिलाल और हकीम नाम के दो ऐसे शख्स की है, जो एक विश्वास के साथ चरमपंथी ट्रेनिंग लेते हैं कि अल्लाह के नाम पर अपनी जिंदगी कुर्बान करने पर उन्हें जन्नत नसीब होगी. हालांकि फिल्म को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है. कई लोग इसे एक प्रोपेगैंडा फिल्म बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इसके जरिए मुसलमानों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी.

Also Read: कपिल शर्मा के को-एक्टर तीर्थानंद राव ने इस वजह से फेसबुक लाइव के दौरान पी लिया था जहर, बोले- मेरी गर्लफ्रेंड..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >