बरकट्ठा में बारिश से छह वाहन आपस में भिड़े, एक की मौत तीन गंभीर

6 vehicles collided in barkatha of hazaribagh district one dead. हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के कोनहराखुर्द गांव में मस्जिद के समीप जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार सुबह भारी बारिश के दौरान रास्ता में धुंध होने के कारण छह वाहन आपस में भिड़ गये.

बरकट्ठा : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के कोनहराखुर्द गांव में मस्जिद के समीप जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार सुबह भारी बारिश के दौरान रास्ता में धुंध होने के कारण छह वाहन आपस में भिड़ गये.

सडक किनारे पहले से खराब पड़े ट्रक (RJ19GE 3548) से तीन कार मारुति ब्रेजा (JH11Y 4222), हुंदई (JH01CZ 4031), स्कॉर्पियो (JH02AP 1034) टकरा गयी. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देख बोलेरो कार (JH10AM 8664) के चालक ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी.

पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक (NL01AA 0932) ने बोलेरो कार में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक के टक्कर से बोलेरो कार में सवार 65 वर्षीय धनंजय गोप (पिता स्व. बबुल गोप) की मृत्यु हो गयी. वह धनबाद जिला के कतरास स्थित सोनारडीह के रहने वाले थे.

इस बोलेरो कार में धनंजय गोप के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे. 26 वर्षीय रिंकू देवी (पति राजेश गोप), उनकी पुत्री कृति कुमारी (6), 15 वर्षीय प्रीति कुमारी (पिता ईश्वर यादव) गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया.

बोलेरो में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेकर ग्राम चक पांडेयबारा चौपारण से कतरास लौट रहे थे. वहीं अन्य गाड़ियों के चालक व उनमें सवार लोगों को मामूली चोटें आयी हैं. बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन की मदद से गाड़ियों को वहां से हटवाकर आवागमन को सुचारु करवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >