धनबाद : जीएन कॉलेज के तीन कैडेट दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे

धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

धनबाद : गुरुनानक कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेट शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल होंगे. तीनों कैडेंट्स 36 झारखंड बटालियन से जुड़े हैं. इनमें गौरव कुमार, मुकेश कुमार सिंह और मंजीत चौहान शामिल हैं. इसमें सीनियर अंडर ऑफिसर गौरव का चयन कर्तव्य पथ आयोजित होने वाले मुख्य परेड के लिए हुआ है. जबकि अंडर ऑफिसर मुकेश और मंजीत का चयन प्रधानमंत्री की रैली के लिए आयोजित होने वाले परेड के लिए किया गया है. कॉलेज के तीनों छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने बधाई दी है.

एसएसएलएनटी में छात्राओं ने ली मतदान की शपथ

धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं को मतदान का महत्व समझाया गया. इस दौरान छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली.

Also Read: धनबाद: राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, पीएम नरेंद्र मोदी निरसा पॉलिटेक्निक के छात्रों से करेंगे ऑनलाइन संवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >