धनबाद : अमन सिंह हत्याकांड के आरोपी आशीष रंजन के गुर्गा के शक में दो को उठाया

पुलिस सूत्र बताते हैं कि राजेश की आशीष से लगातार बात हो रही है. दोनों एक ही जिम में ट्रेनिंग लेते थे. पुलिस आशीष रंजन व रिंकू सिंह का लोकल लिंक भी तलाश रही है.

धनबाद मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की हुई हत्या के बाद पुलिस का विशेष जांच दल आशीष रंजन उर्फ छोटू की तलाश कर रहा है. छोटू कई लोगों से लगातार संपर्क में है. उसकी बातचीत हो रही है. छानबीन के क्रम में स्पेशल टीम ने धनसार से दो युवकों को उठाया है. इन्हें अज्ञात स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है. युवकों में धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया का राजेश और राहुल हैं. पुलिस को शक है कि ये दोनों आशीष रंजन के गुर्गे हैं. पुलिस ने राजेश को शुक्रवार को उठाया, जबकि राहुल को तीन दिन पहले उठा कर पूछताछ कर रही है.


बालू कारोबार से जुड़ा है राजेश, राहुल चलाता है उसका ट्रैक्टर

राजेश बालू कारोबार से जुड़ा है. राहुल उसका ट्रैक्टर चलाता है. बताते चलें कि आशीष रंजन उर्फ छोटू ने अमन सिंह की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए एक ऑडियो वायरल किया था. पुलिस तभी से आशीष की तलाश में छापेमारी कर रही है. इसमें टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि राजेश की आशीष से लगातार बात हो रही है. दोनों एक ही जिम में ट्रेनिंग लेते थे. पुलिस आशीष रंजन व रिंकू सिंह का लोकल लिंक भी तलाश रही है.

Also Read: धनबाद में शीतलहर जारी, न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >