The Traitors India Season 2: करण जौहर का होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ अपने दूसरे सीजन के लिए चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दर्शक इस सीजन के कंटेस्टेंट्स जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. पिछले दिनों मुन्नवर फारुकी और मल्लिका शेरावत जैसे बड़े नाम सामने आए और अब खबरें आ रही हैं कि रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी सीमा सजदेह और सोहैल खान की एक्स‑वाइफ भी इस शो में शामिल होने के लिए चर्चा में हैं. शो की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शुरू हो चुकी है. आइए बताते हैं पूरी अपडेट.
सीमा सजदेह की ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ में एंट्री?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा सजदेह उन कई लोगों में से एक हैं जिन्हें ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 के लिए कॉन्टेक्ट किया जा रहा है. हालांकि, यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स जैसे शो में अपनी मौजूदगी के लिए मशहूर सजदेह के जुड़ने से शो में ग्लैमर और रोमांच का तड़का लग सकता है.
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 का फॉर्मेट
‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ कंटेस्टेंट्स के ग्रुप के इर्द‑गिर्द चलता है. इसमें उन्हें कैश प्राइज जीतने के लिए अपने ही ग्रुप में छिपे ‘गद्दारों’ यानी ‘ट्रेटर्स’ को पहचानना होता है. यह शो अपने माइंड गेम्स, रणिति और ड्रामैटिक एलिमिनेशन के लिए जाना जाता है.
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 टेंटेटिव कास्ट
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में वैरायटी इंडिया के मुताबिक रिया चक्रवर्ती, मुन्नवर फारुकी, आदित्य कुलश्रेष्ठ, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, शुभमन गिल की बहन शहनील गिल और पारुल गुलाटी जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं.
वहीं अगर सीमा सजदेह भी शामिल होती हैं, तो यह उनकी एक और हाई‑प्रोफाइल रियलिटी शो में उपस्थिति होगी. फिलहाल, जैसे-जैसे फाइनल कास्ट सामने आएगी, सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट और बढ़ती जाएगी.
यह भी पढ़ें: O’Romeo OTT Release: शाहिद कपूर की डार्क लव स्टोरी O’Romeo अब OTT पर, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
