₹379 का खाना, ₹744 का डिलीवरी चार्ज! Zomato के अनोखे बिल ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर

जोमैटो पर ₹379 के खाने का बिल ₹1100 के पार पहुंचने पर मचा बवाल. यूजर ने भारी-भरकम डिलीवरी फीस का स्क्रीनशॉट शेयर कर पूछा- क्या फ्लाइट से डिलीवर होगा ऑर्डर?

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) एक बार फिर अपने एक्स्ट्रा चार्जेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में आ गया है. एक यूजर ने जब प्लेटफॉर्म से महज ₹379 का खाना ऑर्डर करने की कोशिश की, तो बिल में डिलीवरी फीस देखकर उसके होश उड़ गए. कंपनी ने इस मामूली से ऑर्डर पर ₹744 का भारी-भरकम डिलीवरी चार्ज जोड़ दिया, जिससे ₹379 का खाना डिस्काउंट के बाद भी ₹1,166 का पड़ा. इस पूरे मामले का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने फनी कमेंट्स करने के साथ-साथ ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर्स की क्लास लगानी शुरू कर दी.

379 रुपये के खाने पर 744 रुपये डिलीवरी फीस का गणित

वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यूजर ने ₹379 का फूड आइटम अपनी कार्ट में जोड़ा था. लेकिन जब फाइनल बिल तैयार हुआ, तो उसमें ₹19 का रेस्तरां पैकेजिंग चार्ज, ₹14.90 की प्लेटफॉर्म फीस और ₹149.50 का GST जोड़ा गया. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इसमें ₹744 की 'डिलीवरी पार्टनर फीस' जोड़ी गई थी. इस तरह कुल बिल ₹1,306.40 पर पहुंच गया. हालांकि, रेस्तरां कूपन कोड लगाने के बाद बिल घटकर ₹1,166 हुआ, जो कि मूल खाने की कीमत से तीन गुना से भी ज्यादा था.

'क्या ऑर्डर फ्लाइट से डिलीवर होगा?' - यूजर का तंज

यूजर्स ने इस भारी-भरकम बिल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "ऑर्डर फ्लाइट से डिलीवर होगा क्या?" उनका यह कैप्शन पोस्ट होते ही इंटरनेट पर छा गया. X पर यूजर्स इस अनोखे बिल को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इतने डिलीवरी चार्ज में तो इंसान खुद जाकर दो बार खाना ला सकता है या फिर किसी दूसरे शहर से पार्सल मंगवा सकता है.

सोशल मीडिया पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा

इस घटना के बाद ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते चार्जेस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने स्विगी (Swiggy) और जोमैटो जैसे ऐप्स को टैग करते हुए आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म फीस, पैकेजिंग चार्ज और हाई डिलीवरी फीस के नाम पर आम ग्राहकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे हिडन चार्जेस पर एक तय सीमा होनी चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने दूसरे ऐप्स से रेट्स कम्पेयर करते हुए लिखा कि इतने महंगे चार्जेस के बाद भी जोमैटो से ऑर्डर करने वाले वाकई 'सुपर रिच' हैं.


ये भी पढ़ें: ऑनलाइन फूड ऑर्डर की जंग में कौन जीता- दिल्ली या बेंगलुरु?

यह भी पढ़ें: Zomato CEO दीपिंदर गोयल का यह गोल्डन गैजेट रोकेगा बढ़ती उम्र, जानिए क्या है Temple


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >