YouTube Shorts में नये फीचर्स की एंट्री: क्रिएटर्स को मिलेगा एडिटिंग का सुपरपावर

YouTube Shorts New Features: यूट्यूब शॉर्ट्स में एडवांस एडिटर, AI स्टिकर्स और ऑटो बीट सिंकिंग जैसे नये फीचर्स जल्द आ रहे हैं. जानिए कैसे ये अपडेट्स वीडियो एडिटिंग को आसान और स्मार्ट बनाएंगे.

YouTube Shorts New Features: यूट्यूब ने अपने शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए 2025 के मध्य तक कुछ शानदार और क्रिएटिव टूल्स को लॉन्च करने का ऐलान किया है. इन नए फीचर्स का उद्देश्य वीडियो एडिटिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान, मजेदार और स्मार्ट बनाना है.

क्या हैं नए टूल्स?

YouTube Shorts में अब एडवांस वीडियो एडिटर, AI स्टिकर्स, इमेज स्टिकर्स, वीडियो टेम्पलेट्स और म्यूजिक बीट पर ऑटोमैटिक वीडियो सिंकिंग जैसे कई फीचर्स जोड़े जा रहे हैं.

एडवांस एडिटर – अब मिलेगी फुल कंट्रोल

Shorts एडिटर अब पहले से अधिक पावरफुल हो गया है.क्रिएटर्स अब वीडियो क्लिप्स की टाइमिंग को ज़ूम इन-आउट करके बारीकी से एडिट कर सकेंगे. स्नैपिंग, री-ऑर्डरिंग, क्लिप डिलीट करने और बैकग्राउंड म्यूजिक व टाइम टेक्स्ट एड करने जैसी सुविधाएं इस अपडेट का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: VIRAL: सोशल मीडिया पर छाया हुलुलुलु गाना कहां से आया? क्या है गुजरात कनेक्शन?

यह भी पढ़ें: फूलों की तरह खुशबूदार महकेगा Infinix Note 50s, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

वीडियो टेम्पलेट्स और इमेज स्टिकर्स

अब आप अपने गैलरी से फोटो जोड़कर तैयार टेम्पलेट्स में एडिटिंग कर सकेंगे, जिनमें इफेक्ट्स भी शामिल होंगे. खास बात यह है कि टेम्पलेटक्रिएटर को क्रेडिट ऑटोमैटिकमिलेगा. इमेज स्टिकर की सुविधा से वीडियो में पर्सनल टच जोड़ना और आसान होगा.

AI स्टिकर और बीट सिंकिंग – एडिटिंग में स्मार्टनेस

YouTubeAI स्टिकर भी ला रहा है, जहां सिर्फ टेक्स्ट कमांड से यूनिक स्टिकर्स बन सकेंगे. इसके अलावा, वीडियो और म्यूजिक को ऑटोमैटिकली बीट के साथ सिंक करने वाला फीचर समय बचाएगा और फिनिशिंग को प्रोफेशनल बनाएगा.

YouTube का विजन

YouTube का मकसद है क्रिएटर्स को ऐसे स्मार्ट टूल्स देना, जो उनके कंटेंट को कम समय में अधिक आकर्षक और प्रभावशाली बना सकें. इन बदलावों के जरिए YouTubeShorts एक नया क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमती इस चीज का राज! जानिए क्यों जरूरी है इसका होना

यह भी पढ़ें: मेटा का स्मार्टग्लास करेगा स्मार्टफोन की छुट्टी, मार्क जुकरबर्ग लगा रहे बड़ा दांव

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >