YouTube Premium Lite भारत में हुआ लॉन्च, अब सस्ते दाम पर देख पाएंगे Ad-Free वीडियो, जानें कीमत

YouTube Premium Lite: यूट्यूब ने इंडिया में एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है. इसका नाम है YouTube Premium Lite. इस प्लान के जरिए अब आप कम दाम पर बिना ऐड वाले वीडियो देख पाएंगे. हां, इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलेंगे, लेकिन आप अलग-अलग कैटेगरी के ज्यादातर वीडियो बिना रुकावट के देख पाएंगे.

YouTube Premium Lite: आज के समय में भला कौन यूट्यूब वीडियो नहीं देखता. ना भी देखा हो, तो कम से सुना जरूर होगा इसके बारे में. खैर, यूट्यूब वीडियो देखते-देखते एक चीज जो हमारा मूड खारब करती है, उसका नाम है एड्स. वीडियो देखते समय हमें एड्स बार-बार देखने को मिलते हैं, जो काफी चीड़ चिड़ापन पैदा करती है.

इन्हीं एड्स से छुटकारा पाने के लिए गूगल की कंपनी YouTube ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है. इस सब्सक्रिप्शन का नाम है YouTube Premium Lite. इस प्लान में आपको कम कीमत पर बिना ऐड के वीडियो देखने का मौका मिलेगा. हालांकि इसमें YouTube Music जैसे कुछ प्रीमियम फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं. आइए इस प्लान के बारे में आपको थोड़ा डिटेल में बताते हैं.

YouTube Premium Lite की भारत में कितनी है कीमत?

यूट्यूब के ऑफिशियल ब्लॉग के अनुसार, YouTube Premium Lite की कीमत भारत में 89 रुपये प्रति माह रखी गई है. यह कीमत स्टूडेंट प्लान के बराबर है. इस तरह यह यूट्यूब पर बिना एड्स के वीडियो देखने का सबसे सस्ता और बढ़िया प्लान है. वहीं अगर, नॉर्मल प्रीमियम प्लान की कीमत की बात करें तो 149 रुपये प्रति माह है, जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन लेने पर यह 1,490 रुपये पड़ता है. 

YouTube Premium Lite में क्या-क्या मिलेंगे आपको?

यह प्लान सस्ता है तो जाहिर सी बात है इसमें आपको YouTube Premium के कुछ फीचर्स तो नहीं मिलेंगे. सबसे पहले आपको इसमें आपको YouTube Music का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा. इसके अलावा आपको YouTube Shorts और सर्च रिजल्ट्स में एड्स भी देखने को मिलेंगे. साथ ही इसमें ऑफलाइन वीडियो डाउनलोड करने या बैकग्राउंड में वीडियो चलाने जैसे फीचर्स भी नहीं होंगे जो YouTube Premium में देखने को मिलते हैं.

किसके लिए ये प्लान है बेस्ट?

हां, ये बात सही है कि इस प्लान में आपको कुछ प्रीमियम फायदे जैसे YouTube Music तो नहीं मिलते, लेकिन अगर आप सिर्फ ऐसे यूजर्स हैं जो लंबे वीडियो देखना पसंद करते हैं लेकिन बीच-बीच में आने वाले ऐड्स से बचना चाहते हैं, तो Premium Lite आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. ये प्लान स्मार्टफोन, लैपटॉप और यहां तक कि स्मार्ट टीवी पर भी आराम से चलता है.

यह भी पढ़ें: देसी मैसेजिंग ऐप Arattai का कमाल, App Store पर बना नंबर 1, WhatsApp को दे रहा सीधी टक्कर!

यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर मिलेगा आपका Aadhaar कार्ड, जानें आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >