Nandini Agrawal: दुनिया की सबसे युवा CA हैं सोशल मीडिया स्टार, जानिए कैसे रचा इतिहास

Youngest CA Nandini Agrawal Success Story: सोशल मीडिया में कंटेंट क्रिएट करनेवाले पढ़ाई में भी अव्वल हो सकते हैं. मध्यप्रदेश की नंदिनी अग्रवाल ने 19 साल की उम्र में CA फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर गिनीज रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया. जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी.

Youngest CA Nandini Agrawal Success Story: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) कौन हैं. यह खिताब 19 साल की नंदिनी अग्रवाल के नाम है. इस परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है, लेकिन मध्यप्रदेश के मुरैना की रहने वाली नंदिनी अग्रवाल ने इसे महज 19 साल की उम्र में न सिर्फ पास किया, बल्कि CA फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया. कम लोग ही जानते हैं कि नंदिनी अग्रवाल सोशल मीडिया स्टार भी हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वह अपने फॉलोअर्स के बीच CA की पढ़ाई और तैयारी के टिप्स के अलावा मोटिवेशनल वीडियोज शेयर करती हैं. आइए जानें

कम उम्र में बड़ी कामयाबी

जन्म: 18 अक्टूबर 2001

उपलब्धि: 19 वर्ष, 8 महीने, 18 दिन की उम्र में CA फाइनल क्लियर किया

परीक्षा: जुलाई 2021 में CA (New) फाइनल एग्जाम पास

रिकॉर्ड: India Book of Records और Guinness World Records में नाम दर्ज.

प्रोफेशनल सफर

नंदिनी ने अपने करियर की शुरुआत PwC में आर्टिकल ट्रेनी के रूप में की और फिर Boston Consulting Group (BCG) जैसी टॉप कंपनियों में काम किया. उन्होंने G20 टीम में भी योगदान दिया और फिलहाल Private Equity Analyst के रूप में कार्यरत हैं.

सोशल मीडिया पर धमाल

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 75,000+

यूट्यूब सब्सक्राइबर्स: 2 लाख+

कंटेंट: CA की पढ़ाई, तैयारी टिप्स, मोटिवेशनल वीडियो

नंदिनी की उपलब्धियों पर एक नजर

CA फाइनल में AIR 1 (ऑल इंडिया रैंक 1)

CA इंटर में AIR 31 सिर्फ 16 साल की उम्र में

मल्टीपल ऑडिट प्रोजेक्ट्स और इंटरनेशनल वर्क एक्सपीरियंस

स्टडी टिप्स और मोटिवेशन से लाखों छात्रों को प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: संडे के दिन 4 घंटे काम करने पर छलका Google की इंजीनियर का दर्द, वर्क-लाइफ बैलेंस पर फिर से छिड़ी बहस

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >