Xiaomi ने भारत में अपने नए पावर बैंक्स लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने मंगलवार को Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W के साथ ही Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W और Power Bank 20000 165W भी पेश किए हैं. ये सभी नए पावर बैंक अगले हफ्ते से देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. आइए अब बिना देर किए एक नजर इनके फीचर्स और कीमत पर डालते हैं.
तीनों पावर बैंक्स की कीमत कितनी है?
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W की कीमत भारत में 5,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत आप इसे 5,499 रुपये में खरीद सकेंगे. यह पावर बैंक Graphite Black, Glacier Silver और Radiant Orange जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा. वहीं, Xiaomi Power Bank 20000 165W की कीमत 4,999 रुपये है. इन दोनों पावर बैंकों की बिक्री भारत में 11 सितंबर से शुरू होगी.
इसके अलावा, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W को 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. लेकिन लॉन्च ऑफर में इसे 3,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह पावर बैंक Black और White कलर ऑप्शन में मिलेगा और इसकी बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी. Xiaomi के ये तीनों नए पावर बैंक Amazon, Flipkart, Xiaomi के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto से खरीदे जा सकेंगे.
ये भी पढ़ें: Dyson ने लॉन्च किया अनोखा AI टूथब्रश, कैमरा ढूंढेगा दांतों के बीच की गंदगी और जेट करेगा सफाई
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 की खूबियां
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसकी सबसे खास बात इसका बेहद पतला और हल्का डिजाइन है. यह पावर बैंक सिर्फ 6mm पतला है और इसका वजन करीब 98 ग्राम है. यह पावर बैंक फोन के पीछे मैग्नेटिक तरीके से चिपक जाता है और 15W तक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है.
अगर आपको फास्ट चार्जिंग चाहिए तो इसे केबल के जरिए भी यूज कर सकते हैं, जहां सिंगल डिवाइस को 22.5W तक की फास्ट चार्जिंग मिलती है. वहीं, एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट करने पर यह 7.5W तक का वायर्ड चार्जिंग आउटपुट देता है.
Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 की खूबियां
अब बात करते हैं Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W की. इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसकी खासियत इसका Qi 2.2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है, जो 25W तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग कर सकता है. फोन के पीछे मजबूती से चिपके रहने के लिए इसमें 13N का मजबूत मैग्नेटिक अट्रैक्शन भी मिलता है.
UltraThin मॉडल की तरह इसमें भी वायर से चार्जिंग का ऑप्शन दिया गया है. पावर बैंक के साथ एक इंटीग्रेटेड USB Type-C केबल मिलती है, जिसकी मदद से 45W तक की फास्ट चार्जिंग की जा सकती है. इतना ही नहीं, यह QC 2.0, PD और PPS जैसे कई चार्जिंग प्रोटोकॉल को भी सपोर्ट करता है.
Xiaomi Power Bank 20000 की खूबियां
तीनों नए मॉडल्स में Xiaomi Power Bank 20000 165W सबसे बड़ी 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है. यह पावर बैंक कुल मिलाकर 165W तक का आउटपुट देने में माहिर है. इसमें पहला USB Type-C पोर्ट 120W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि दूसरे USB Type-C पोर्ट से 45W तक का आउटपुट मिलता है. इसमें एक इन-बिल्ट USB Type-C केबल भी दी गई है, जो 120W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें USB Type-A पोर्ट भी मौजूद है.
यह पावर बैंक QC 3.5, PD 3.0, PPS, BC 1.2 और Apple 2.4A जैसे कई चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है. वहीं, इसमें कलर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे पावर बैंक से जुड़ी जरूरी डिटेल्स आसानी से देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: NVIDIA RTX Spark की दो Configurations हुईं Confirm, अक्टूबर से शुरू हो सकती है Shipping
