इस दिन होगी लॉन्च Xiaomi TV FX Mini LED Series, मिलेगा शानदार पिक्चर और साउंड एक्सपीरियंस

Xiaomi भारत में अपनी नई Xiaomi TV FX Mini LED Series लॉन्च करने वाली है. यह टीवी Mini LED डिस्प्ले, Quantum MagiQ Engine और Fire TV OS के साथ आएगी. इसमें Quad Speaker Setup, Alexa सपोर्ट और 12,000+ ऐप्स का एक्सेस मिलेगा.

भारत में प्रीमियम स्मार्ट टीवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब Xiaomi भी अपने नए हाई-एंड टीवी लाइनअप के साथ बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. कंपनी ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है, कि वह 4 जून 2026 को भारत में अपनी नई Xiaomi TV FX Mini LED Series लॉन्च करने वाली है. यह नई सीरीज Mini LED डिस्प्ले, Quantum MagiQ प्रोसेसिंग इंजन और Fire TV OS जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी. Xiaomi का दावा है कि नई टीवी सीरीज यूजर्स को शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मूद स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस देगी.

Mini LED टेक्नोलॉजी से मिलेगा बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस

Xiaomi की नई टीवी सीरीज में Mini LED Backlighting टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक में डिस्प्ले पैनल के पीछे हजारों छोटे LEDs लगाए जाते हैं, जो बैकलाइट का काम करते हैं. इससे टीवी में कई Local Dimming Zones मिलते हैं, जो सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और डार्कनेस को बेहतर तरीके से कंट्रोल करते हैं. इसके चलते डार्क सीन में ब्लैक लेवल बेहतर नजर आता है और शैडो व हाईलाइट डिटेल्स भी ज्यादा क्लियर दिखाई देती है. कंपनी के अनुसार, अन्य LED TVs के मुकाबले यह टेक्नोलॉजी बेहतर कंट्रास्ट, ब्राइटनेस कंट्रोल और ज्यादा रिच कलर्स ऑफर करेगी.

Quantum MagiQ Engine करेगा पिक्चर क्वालिटी बेहतर

नई Xiaomi TV FX Mini LED Series में कंपनी का नया Quantum MagiQ Picture Processing Engine भी मिलेगा. यह टेक्नोलॉजी सीन-बाय-सीन के हिसाब से कंट्रास्ट, कलर और मोशन को ऑप्टिमाइज करेगी. Xiaomi का कहना है कि यह इंजन खासतौर पर गेमिंग के दौरान इनपुट लैग को कम करेगा, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव महसूस होगा.

मिलेगा Quad Speaker Setup

बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Xiaomi इस टीवी सीरीज में Quad Speaker Setup देने जा रही है. इसमें Full-Range Drivers और दो Tweeters शामिल होंगे, जो दमदार और क्लियर साउंड आउटपुट देने में मदद करेंगे.

Fire TV OS और Alexa का सपोर्ट

नई टीवी सीरीज Fire TV OS पर काम करेगी, जिससे यूजर्स को 12,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा टीवी में Alexa Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए टीवी कंट्रोल कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Smart TV में क्यों जरूरी है HDR फीचर? जानिए कैसे बदलता है पिक्चर क्वालिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >