12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi AI Glasses, Meta Ray-Ban को सीधी टक्कर

Xiaomi AI Glasses: Xiaomi ने अपना नया AI Glasses लॉन्च किया है. यह स्मार्ट डिवाइस Vela OS पर चलता है और इसमें Snapdragon AR1+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, रियल-टाइम ट्रांसलेशन, ऑब्जेक्ट पहचानने की क्षमता और लगभग 8.6 घंटे की बैटरी बैकअप जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

Xiaomi AI Glasses: Xiaomi ने भी AI Glasses की रेस में अपना कदम बढ़ा दिया है. 26 जून को चीन में हुए एक इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने नए AI Glasses को पेश किया. यह वियरेबल डिवाइस कंपनी के खुद के Vela OS पर आधारित है और इसमें Snapdragon AR1+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. ऐसा माना जा रहा है Xiaomi AI Glasses का सीधा टक्कर मेटा की Ray-Ban AI Glasses से है जो इस समय मार्किट में काफी पॉपुलर है. Meta Ray-Ban AI Glasses की तरह, यह भी फर्स्ट-पर्सन व्यू में वीडियो रिकॉर्ड करने और फोटो खींचने की सुविधा देता है. आइये विस्तार से जानते हैं Xiaomi AI Glasses की फीचर्स और कीमत.

Xiaomi AI Glasses के फीचर्स

यूजर्स Xiaomi AI Glasses को उन स्मार्टफोन्स के साथ पेयर कर सकते हैं जो Android 10 या iOS 15 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं. हालांकि, सभी फीचर्स का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे Xiaomi के HyperOS स्किन वाले स्मार्टफोन से कनेक्ट करना जरूरी है. इन स्मार्ट ग्लासेस में D-शेप का TR90 नायलॉन फ्रेम और टाइटेनियम हिंज लगे हैं.

Xiaomi के AI ग्लासेस में Snapdragon AR1+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इस ग्लास को 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. ये डिवाइस 12 मेगापिक्सल के Sony IMX681 सेंसर वाले कैमरे से लैस है जो 2K क्वालिटी में 30fps की दर से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें पांच माइक्रोफोन और बोन कंडक्शन तकनीक दी गई है.

यह भी पढ़ें: POCO F7 5G की पहली सेल में हुई ऑफर्स की बारिश, सस्ते में ऐसे खरीदें 7550mAh बैटरी वाला धांसू फोन

स्मार्ट ग्लासेस Xiao AI असिस्टेंट के साथ आते हैं जो 10 से अधिक भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन, चीजों की पहचान कर सकते हैं. डिवाइस में 263mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस 21 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करता है.  

इसमें Alipay की कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सुविधा मिलती है जिसकी मदद से यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेंगे. यह फीचर सितंबर में OTA अपडेट के माध्यम से डिवाइस में शामिल किया जाएगा. डिवाइस में 263mAh की बैटरी मौजूद है. कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस 21 घंटे तक की बैटरी बैकअप दे सकती है.

Xiaomi AI Glasses की कीमत

Xiaomi AI Glasses की शुरुआती कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए 1,999 युआन (लगभग 23,900 रुपये) है. वहीं सिंगल-कलर इलेक्ट्रोक्रोमिक मॉडल की कीमत 2,699 युआन (करीब 32,200 रुपये) तय की गई है. सबसे प्रीमियम मल्टीकलर इलेक्ट्रोक्रोमिक वर्जन की कीमत 2,999 युआन (लगभग 35,800 रुपये) है.

यह भी पढ़ें: 2025 में पुराने iPhone बना सकते हैं आपको मालामाल, जानें किस मॉडल की कीमत कितनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >