Xiaomi जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने मॉडल के कई बड़े फीचर्स लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं, जिनमें इसकी बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन शामिल हैं. फिलहाल शाओमी इस फोन को चीन में लॉन्च करने वाली है. Xiaomi का दावा है कि यह सिर्फ बड़ा फोन नहीं, बल्कि रेगुलर Xiaomi 17 का पूरी तरह अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसे खासतौर पर गेमिंग, मल्टीमीडिया और लंबी बैटरी लाइफ पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Xiaomi 17 Max में मिलेगी 8000mAh बैटरी
कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है, कि Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है.
फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी काफी अलग मानी जा रही है, क्योंकि ज्यादातर प्रीमियम फोन्स अभी भी करीब 7000mAh बैटरी तक लिमिटेड हैं. माना जा रहा है कि Xiaomi इस फोन को खासतौर पर लंबे गेमिंग सेशन, मल्टीमीडिया इस्तेमाल और ज्यादा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है.
मिलेगा 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले
Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा. कंपनी का कहना है कि यह डिस्प्ले विजुअल क्वालिटी के मामले में 2K पैनल जैसा एक्सपीरियंस देगा.
डिजाइन की बात करें, तो फोन में पतले बेजल्स, राउंडेड कॉर्नर्स और बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा. कुछ रिपोर्ट्स में सिरेमिक और कार्बन फाइबर फिनिश का भी दावा किया गया है.
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 17 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. यही चिपसेट इस साल कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिला है.
Leica कैमरा होगा सबसे बड़ा हाईलाइट
फोन में Leica-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम मिलेगा. Xiaomi ने 200MP प्राइमरी कैमरा कन्फर्म किया है, जिसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, रिपोर्ट्स में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की भी बात कही जा रही है.
भारत में भी हो सकती है लॉन्चिंग
फिलहाल Xiaomi 17 Max चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है और इसकी लॉन्च डेट जल्द सामने आ सकती है. लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अगर Xiaomi 17 Max भारत में आता है, तो यह खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो बड़ी स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: OPPO से Motorola तक, इस हफ्ते कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट
