Xiaomi 17 Series में शामिल Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra मॉडल्स की सेल आज से शुरू हो गई है. इन स्मार्टफोन्स को 11 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था. दोनों मॉडल्स लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें Leica कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो फोटोग्राफी को और बेहतर बनाता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
कीमत और वेरिएंट्स
Xiaomi 17 में दो वेरिएंट ऑप्शन मिलेंगे, जिसकी कीमत-
- 12GB + 256GB- ₹89,999
- 12GB + 512GB- ₹99,999
यह मॉडल तीन कलर Black, Ice Blue और Venture Green ऑप्शन में मिलेगा.
Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसमें-
- 16GB + 512GB- ₹1,39,999. यह मॉडल दो कलर Black और White ऑप्शन में मिलेगा.
दोनों मॉडल्स ऑफिशियल साइट के अलावा अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है.
Xiaomi 17 Ultra पर मिल रहा डिस्काउंट
अगर ग्राहक Xiaomi 17 Ultra खरीदते वक्त SBI और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप कार्ड से फुल पेमेंट करते हैं, तो आपको 8000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही कंपनी कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रही है, जिसमें 4 महीने के लिए Spotify Premium Standard, 3 महीने के लिए YouTube Premium, 3 महीने के लिए Google AI Pro और Jio यूजर्स को 16,000 रुपये तक का टेलीकॉम बेनिफिट्स शामिल है.
Xiaomi 17 और 17 Ultra में मिलने वाले फीचर्स
डिस्प्ले: टॉप मॉडल Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच HyperRGB OLED डिस्प्ले, तो Xiaomi 17 में 6.3-इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है. दोनों मॉडल्स के डिस्प्ले में 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दी गई है.
कैमरा: Xiaomi 17 Ultra के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि Xiaomi 17 में 50MP का ट्रिपल कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों मॉडल्स में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: दोनों मॉडल्स में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही दोनों Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेंगे.
इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स में एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. Xiaomi 17 में 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम, तो वहीं Xiaomi 17 Ultra में और ज्यादा पावरफुल ड्यूल-चैनल IceLoop कूलिंग सिस्टम मिलेगा.
बैटरी: Xiaomi 17 Ultra में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी मिलेगी, जबकि Xiaomi 17 में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6330mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Apple और Samsung के सामने कहां टिकता है Xiaomi का सवा लाख वाला स्मार्टफोन?
