X पर यूजर्स को मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Twitter को क्या बनाना चाहते हैं Elon Musk ?

1 / 1
X पर यूजर्स को मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Twitter को क्या बनाना चाहते हैं Elon Musk ?
फुल स्क्रीन में देखें

X पर यूजर्स को मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Twitter को क्या बनाना चाहते हैं Elon Musk ?

एलन मस्क एक्स को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना चाहते हैं, जिसमें वे पेमेंट सर्विस सहित अन्य फीचर जोड़ने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया कि ऑडियो-वीडियो कॉल एन्क्रिप्टेड होंगे या नहीं. मालूम हो कि 2022 में मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था, तो उन्होंने इसे सुपर ऐप बनाने की बात कही थी.

Elon Musk Twitter X Announcement – अरबपति कारोबारी और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के मालिक ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला ऐलान किया है. मस्क ने ऐलान किया है कि एक्स पर यूजर्स जल्द ही बिना फोन नंबर शेयर किये ऑडियो-वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे.

एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक पोस्ट कर बताया कि एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर आ रहा है. यह नया फीचर आइओएस एंड्रॉयड, मैक और कंप्यूटर पर काम करेगा, इसके लिए फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी.

Also Read: Elon Musk ने बढ़ा दी Mark Zuckerberg की मुसीबत, ​WhatsApp को टक्कर देने के लिए X पर लायेंगे यह धाकड़ फीचर

मस्क ने कहा कि एक्स एक ग्लोबल एड्रेस युक्त है. इससे किसी को भी कॉल कर सकते हैं. उनके इस पोस्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, मस्क ने यह नहीं बताया कि ये फीचर कब तक आयेगा.

मालूम हो कि हाल में एक्स की डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे ने एक पोस्ट में लिखा था कि अभी-अभी एक्स पर किसी को कॉल किया. इसके बाद से मीडिया रिपोर्ट में जल्द इस फीचर के जुड़ने को लेकर दावा किया जा रहा था. इससे बाद कंपनी की सीइओ लिंडा याकारिनो ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की थी.

Also Read: Apple का बड़ा फैसला, अब X और Youtube पर नहीं मिलेगा कस्टमर सपोर्ट, जानें पूरा मामला

ट्विटर से एक्स तक बड़े बदलाव

  • ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने कंपनी के सीइओ पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला.

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई कई लोगों के ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक किया. इससे पहले, उन्होंने पूछा था कि क्या ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए.

  • ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया. भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 650 रुपये है. मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपये महीना है.

  • पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ा कर 25,000 की गयी. वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं. अनवेरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं.

  • ट्विटर का नाम और लोगो बदल कर एक्स किया. एक्स लोगो को ज्यादा बोल्ड और शार्प किया गया.

एक्स को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना चाहते हैं एलन मस्क

एलन मस्क एक्स को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना चाहते हैं, जिसमें वे पेमेंट सर्विस सहित अन्य फीचर जोड़ने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया कि ऑडियो-वीडियो कॉल एन्क्रिप्टेड होंगे या नहीं. मालूम हो कि 2022 में मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था, तो उन्होंने इसे सुपर ऐप बनाने की बात कही थी.

Also Read: Twitter के पूर्व CEO जैक डॉर्सी ने डिलीट किया अपना Instagram अकाउंट, एलन मस्क ने ऐसे किया रिएक्ट Also Read: Elon Musk: X(Twitter) एक बार फिर से बदलाव करने की तैयारी में एलन मस्क, अब लिया ऐसा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >