आज का Wordle #1546 हुआ मुश्किल? यहां जानिए सही क्लू और जवाब

पांच अक्षरों का यह गेम जितना आसान दिखता है, आज उतना ही पेचीदा साबित हुआ. अगर आप भी आज के Wordle #1546 का हल नहीं ढूंढ पाएं हैं तो यहां देखें सही जवाब.

By Shivani Shah | September 12, 2025 7:48 AM

Wordle #1546 ने आज खिलाड़ियों की अच्छी-खासी माथापच्ची करवा दी. कई लोग स्ट्रिक बचाने में कामयाब हुए तो कई चूक गए. ऐसे में अगर आप की भी स्ट्रीक टूटने के कगार पर आ गई है, तो कोई बात नहीं. क्योंकि, आपके स्ट्रीक को बचाने के लिए हम लाएं हैं आज के पजल के लिए हिंटस और सही जवाब.

Wordle 1546 Hints: आज के हिंट्स

  • आज का वर्ड T से शुरू होता है.
  • आज के वर्ड में 1 वॉवेल मौजूद हैं.
  • आज के शब्द में वॉवेल O है.
  • आज के शब्द का आखिरी लेटर B है.
  • कोई अक्षर दोहराया नहीं गया है.
  • आज का वर्ड धड़कन जैसा महसूस होने से जुड़ा है.

Wordle 1546 Answer & Meaning: जवाब और अर्थ

आज के Wordle का जवाब है THROB. जिसका मतलब है धड़कन जैसा महसूस होना.

How to play Wordle: कैसे खेलें वर्डल?

स्टेप 1: वर्डल खेलने के लिए आपको nytimes.com/games/wordle/index.html साइट पर जाना होगा (आप इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट जा सकते हैं).

स्टेप 2: यहां आपको 5 लेटर का एक शब्द Guess करना होगा.

स्टेप 3: उसके बाद वर्डल में एड किए गए लेटर पीले, हरे और ग्रे रंग में बदल जाएंगे. इसमें ग्रे रंग का मतलब है कि वह लेटर आज के वर्ड में मौजूद नहीं है.

स्टेप 4: पीले रंग का मतलब है कि, वह लेटर आज के वर्ड यानी शब्द में मौजूद है, लेकिन उसकी जगह गलत है.

स्टेप 5: हरे रंग का मतलब है कि, वह लेटर सही है और सही जगह पर है.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें