WindFree AC: बिना पंखे की हवा, आधा होगा बिजली बिल

WindFree AC तकनीक से कमरे में ठंडी हवा बिना ब्लॉअर के फैलती है. Samsung का दावा है कि यह मोड स्टैंडर्ड AC की तुलना में 58% तक बिजली बचाता है. इसमें आवाज भी कम आती है और सीधी हवा से बचाव होता है. Flipkart पर Samsung WindFree AC की कीमत लगभग ₹35,000 है.

गर्मियों में AC चलाना अब सिर्फ ठंडी हवा पाने का तरीका नहीं रहा, बल्कि बिजली बचाने का भी सवाल है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनियां WindFree AC पेश कर रही हैं. यह तकनीक कमरे को ठंडा तो करती है, लेकिन बिना पंखे के सीधे चेहरे पर हवा नहीं मारती. साथ ही बिजली की खपत भी कम होती है.

विंडफ्री AC कैसे काम करता है?

स्टैंडर्ड AC में ब्लॉअर और फ्लैप्स से हवा तेजी से पूरे कमरे में फैलती है. लेकिन विंडफ्री AC के इनडोर यूनिट में छोटे-छोटे होल होते हैं, जिनसे ठंडी हवा धीरे-धीरे निकलती है और पूरे कमरे को आरामदायक तरीके से ठंडा करती है.

बिजली बचत और शांति

Samsung का दावा है कि विंडफ्री मोड स्टैंडर्ड AC की तुलना में 58% तक बिजली बचाता है. इसके अलावा इसमें आवाज भी कम आती है, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें AC की तेज आवाज से परेशानी होती है.

डायरेक्ट हवा से बचाव

कई लोग AC की सीधी ठंडी हवा से बचने के लिए रिफ्लेक्टर लगाते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए विंडफ्री AC एक परफेक्ट विकल्प है, क्योंकि इसमें हवा सीधे शरीर पर नहीं लगती.

कीमत और उपलब्धता की बात

मार्केट में विंडफ्री AC के कई विकल्प मौजूद हैं. Flipkart पर Samsung का 1 Ton 3 Star Split Inverter WindFree AC करीब ₹35,000 में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: क्या है डुअल इनवर्टर एसी? जानें नाॅर्मल इन्वर्टर एसी से ये कितना अलग है

यह भी पढ़ें: 1.5 टन AC को रोजाना 8-10 घंटे चलाने पर कितना आएगा बिल? समझें पूरा कैलकुलेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >