WiFi चोरी रोकने के ये तरीके अपनाएंगे, तो इंटरनेट भी हो जाएगा फास्ट

पड़ोसी या हैकर्स से वाई-फाई बचाना है? पासवर्ड, SSID हाइड, WPA3 और MAC फिल्टरिंग से नेटवर्क को बनाइए अटूट

आजकल घर में वाई-फाई बिजली और पानी जितना जरूरी हो गया है. लेकिन कई बार इंटरनेट की स्पीड अचानक धीमी हो जाती है और शक होता है कि कहीं पड़ोसी पासवर्ड चुराकर तो इस्तेमाल नहीं कर रहे? ऐसे हालात में कुछ सेटिंग्स बदलकर आप न सिर्फ पड़ोसियों, बल्कि हैकर्स से भी बच सकते हैं.

पासवर्ड को बनाइए अटूट

कमजोर पासवर्ड जैसे 123456 या मोबाइल नंबर रखना सबसे बड़ी गलती है. मजबूत पासवर्ड में बड़े-छोटे अक्षर, अंक और स्पेशल कैरेक्टर जरूर शामिल करें. हर 2-3 महीने में पासवर्ड बदलना आदत बना लें.

SSID छुपाइए, नेटवर्क गायब कर दीजिए

वाई-फाई सर्च करने पर नाम दिखता है, लेकिन आप चाहें तो SSID ब्रॉडकास्ट बंद कर सकते हैं. इससे आपका नेटवर्क दूसरों को दिखाई ही नहीं देगा. कनेक्ट करने के लिए नाम और पासवर्ड मैन्युअली डालना पड़ेगा.

WPA3 सिक्योरिटी ऑन करें

पुराने WPA2 की जगह WPA3 सबसे मजबूत सुरक्षा मानक है. इसे ऑन करने के बाद हैकिंग लगभग नामुमकिन हो जाती है. राउटर सेटिंग्स में जाकर तुरंत इसे सक्रिय करें.

गेस्ट नेटवर्क बनाइए

घर आए मेहमानों को कभी भी मुख्य पासवर्ड न दें. इसके बजाय गेस्ट नेटवर्क बनाएं. इसमें स्पीड और ऐक्सेस लिमिटेड रहती है, जिससे आपकी प्राइवेट डिवाइस सुरक्षित रहती हैं.

MAC एड्रेस फिल्टरिंग अपनाइए

हर डिवाइस का एक यूनिक MAC एड्रेस होता है. राउटर में सिर्फ अपने डिवाइस का एड्रेस रजिस्टर कर दें. इसके बाद चाहे किसी को पासवर्ड पता भी हो, वह कनेक्ट नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें: WiFi स्लो है? हो सकता है आपने राउटर गलत जगह रखा हो, जानिए घर में रखने की सही लोकेशन

यह भी पढ़ें: WiFi Safety Tips: घर से बाहर निकलते समय क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? कइयों को नहीं पता होती वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >