Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? Tim Cook ने बताया

1 / 1
Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? Tim Cook ने बताया
फुल स्क्रीन में देखें

Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? Tim Cook ने बताया

why does apple launch new iphone every year ? ऐपल हर साल नये आईफोन को कुछ बदलावों के साथ लॉन्च करती है. कई लोगों को लगता है कि ऐपल छोटे-मोटे बदलावों के साथ आईफोन्स लॉन्च करती है, वहीं कई का यह मानना होता है कि ये मामूली बदलाव, नये मॉडल को अच्छा और लेटेस्ट बनाते हैं.

Apple के आईफोन दुनियाभर में पॉपुलर हैं. यह आईफोन का क्रेज ही है कि हर साल नयी सीरीज के लॉन्च होते ही लोग घंटों तक स्टोर के बाहर खड़े रहकर अपने लिए नया iPhone खरीदने का इंतजार करते हैं. इस बार कंपनी ने iPhone 15 सीरीज लॉन्च की है, जिसकी खूब सेल हो रही है.

ऐपल हर साल नये आईफोन को कुछ बदलावों के साथ लॉन्च करती है. कई लोगों को लगता है कि ऐपल छोटे-मोटे बदलावों के साथ आईफोन्स लॉन्च करती है, वहीं कई का यह मानना होता है कि ये मामूली बदलाव, नये मॉडल को अच्छा और लेटेस्ट बनाते हैं.

Also Read: Apple iPhone 14 मिल रहा मात्र 49,999 रुपये में, Flipkart Big Billion Days Sale के बेस्ट ऑफर्स देखें

ऐपल के सीईओ टिम कुक से एक इंटरव्यू में यह सवाल पूछा गया कि कंपनी हर साल नये आईफोन आखिर क्यों लॉन्च करती है? कंपनी एक-दो साल रुकती क्यों नहीं है? टिम कुक ने इन सवालों का बड़े सधे हुए अंदाज में जवाब दिया है.

टिम कुक ने कहा कि नया आईफोन उन लोगों के लिए होता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और नयी टेक्नोलॉजी को यूज करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हजारों लोग ऐपल स्टोर के बाहर नये आईफोन के लिए इतंजार करते हैं. ऐसे सभी लोगों के लिए कंपनी हर साल नये आईफोन लाती है.

Also Read: iPhone 15 यूजर्स के लिए बढ़ी मुसीबतें, ओवरहीटिंग और अनएक्सपेक्टेड शटडाउन के बाद सामने आयी यह परेशानी

टिम कुक ने हर साल नये आईफोन को कंपनी के बिजनेस के लिए भी जरूरी बताया. टिम कुक ने इसके साथ ही कंपनी के ट्रेड-इन पॉलिसी के बारे में भी बताया और कहा कि ऐपल अपने यूजर्स को पुराने आईफोन के बदले नये आईफोन को लेने का ऑप्शन भी देती है.

टिम कुक ने आगे बताया कि कंपनी लोगों से लिये गए पुराने आईफोन को रिसेल करती है. अगर आईफोन की कंडीशन अच्छी या थोड़ी खराब होती है, तो कंपनी इसे दोबारा पॉलिश करती है और फिर इसे बेचा जाता है. ऐसे आईफोन मॉडल जो सही नहीं हो सकते या ज्यादा खराब हैं, उनको कंपनी एक जगह असेम्ब्ल करती है और उनके पार्ट्स को नये आईफोन में इस्तेमाल करती है.

Apple साल 2030 तक 100% कार्बन न्यूट्रल आईफोन बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. हाल ही में लॉन्च हुई ऐपल वॉच 100% कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट है. इसका मतलब यह हुआ कि इससे प्रकृति को कोई नुकसान नहीं होगा. ऐपल के अलावा, मोबाइल बनानेवाली दूसरी कंपनियां भी कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट्स बनाने की कोशिशों में लगी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >