क्या Airplane Mode ऑन करने से सच में फोन होता है जल्दी चार्ज? जानिए वो सीक्रेट जो ज्यादातर लोग नहीं जानते

Airplane Mode: हमारे फोन में एक बड़े काम का फीचर मिलता है जिसका नाम है एयरप्लेन मोड. इस मोड को ऑन करते ही फोन का नेटवर्क, Wi-Fi, ब्लूटूथ सब बंद हो जाते हैं. लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या फोन चार्ज करते समय एयरप्लेन मोड ऑन करने से फोन जल्दी चार्ज होता है? अगर हां, तो ऐसा क्यों होता है.

Airplane Mode: हमारे फोन में एक मोड दिया जाता है जिसे ऑन करते ही हमारा नेटवर्क, Wi-Fi, ब्लूटूथ सब बंद हो जाते हैं. आपको पता चला हम किसकी बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं एयरप्लेन मोड की. काफी लोगों ने सुना होगा कि फोन चार्ज करते समय एयरप्लेन मोड ऑन करने से फोन जल्दी चार्ज होता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सच में काम करता है और अगर करता है, तो ऐसा क्यों होता है? अगर आप आप भी इन्हीं सवाल को जवाब जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं. 

क्या है Airplane Mode?

Airplane Mode फीचर हर मोबाइल फोन में होता है. इसका नाम ही बताता है कि ये फ्लाइट में इस्तेमाल करने के लिए है. जब आप इसे ऑन करते हैं, तो फोन के सारे वायरलेस कनेक्शन जैसे कि Wi-Fi, ब्लूटूथ, मोबाइल डेटा और सिग्नल बंद हो जाते हैं.

इसका मतलब फोन अब सिग्नल ढूंढ़ना या दूसरे डिवाइस से कनेक्ट होना बंद कर देता है. अब जब आपका फोन वायरलेस कनेक्शन से कनेक्ट नहीं है यानी उसकी बैटरी कम खपत होगी. इसलिए एयरप्लेन मोड सिर्फ फ्लाइट में ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा में बैटरी बचाने या फोन जल्दी चार्ज करने के लिए भी काम आता है.

Airplane Mode ऑन करने से क्यों होता है जल्दी चार्ज?

स्पेन की कंपनी Yup Charge के मुताबिक, अगर आप अपने मोबाइल को एयरप्लेन मोड में चार्ज करते हैं तो बैटरी लगभग 25% तेजी से चार्ज हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि फोन उन फंक्शन्स पर बिजली खर्च करना बंद कर देता है जैसे कि Wi-Fi, मोबाइल डेटा या ब्लूटूथ. हां, मैसेज, अपडेट और नोटिफिकेशन रिसीव करना भी उस बिजली का कुछ हिस्सा खा जाता है जो सीधे बैटरी में जाना चाहिए.

मोबाइल को सही और जल्दी चार्ज करने के कुछ आसान तरीके

  • हमेशा ओरिजिनल चार्जर यूज करें
  • बैटरी को हमेशा 100% चार्ज न करें
  • चार्जिंग के दौरान फोन को यूज न करें
  • अपने फोन को बहुत गर्म या ठंडी जगह पर न रखें
  • जरूरत पड़ने पर एयरप्लेन मोड ऑन करें

यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे ‘यार पहले क्यों नहीं बताया!’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >