BSNL दिसंबर 2025 तक शुरू करेगी 5G सर्विस, मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

BSNL 5G News: बीएसएनएल उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल मार्च 2025 तक अपने 4G नेटवर्क का विस्तार पूरा करने के बाद अगले 6 से 8 महीनों में 5जी सेवाओं की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है.

BSNL News: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आयी है. कंपनी अपने ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा देने की तैयारी कर रही है. बीएसएनएल के 5G सर्विस को साल 2025 के अंत तक लॉन्च किये जाने की संभावना है.

बीएसएनएल कब तक शुरू करेगी 5जी सर्विस?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल मार्च 2025 तक अपने 4G नेटवर्क का विस्तार पूरा करने के बाद 6 से 8 महीनों में 5G सेवाओं की शुरुआत करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी 2025 के अंत तक 25 फीसदी ग्राहक मार्केट शेयर का लक्ष्य लेकर चल रही है.

जियो और एयरटेल का यूजरबेस कितना है?

फिलहाल, केवल भारती एयरटेल और रिलायंस जियो पूरे भारत में क्रमशः 9 करोड़ और 10.8 करोड़ ग्राहकों को 5G कवरेज प्रदान कर रहे हैं. वहीं, वोडाफोन आइडिया ने बताया है कि वह विभिन्न वेंडर्स से उपकरण मंगाने के लिए ऑर्डर देने की प्रक्रिया में है.

बीएसएनएल की घर वापसी का ट्रेंड कैसे चला?

निजी टेलीकॉम कंपनियों ने जुलाई की शुरुआत में, तीनों टेलीकॉम ऑपरेटरों ने अपने टैरिफ में वृद्धि की, जिसके चलते कीमतें 10 से 27 प्रतिशत तक बढ़ गईं. ऐसे में अब लोगों को सस्ते रीचार्ज का विकल्प के रूप में बीएसएनएल का ख्याल आया और सोशल मीडिया में बीएसएनएल की घर वापसी का ट्रेंड चला. यही नहीं, टैरिफ बढ़ोतरी के 15 दिनों के अंदर लाखों यूजर्स ने अपने नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा लिये.

BSNL 5G Phone: 200MP कैमरा वाले बीएसएनएल के 5जी फोन को लेकर क्या है अपडेट? सरकारी कंपनी ने दी बड़ी जानकारी

BSNL यूजर्स की मौज! 797 रुपये में मिल रहा 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी, 4G डेटा FREE

BSNL 4G SIM को करना है एक्टिवेट, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

घर बैठे मंगवा सकते हैं BSNL का नया सिम, बस करना होगा यह काम

OTA और USIM प्लैटफॉर्म पेश करेगी BSNL

बीएसएनएल ने पिछले दिनों यह भी घोषणा की थी कि वह 4जी और 5जी पर काम करने वाले ओवर-द-एयर (OTA) और यूनिवर्सल सिम (USIM) प्लैटफॉर्म पेश करेगी. इससे ग्राहकों को फायदा यह होगा कि वे अपना मोबाइल नंबर चुनने के साथ-साथ भौगोलिक प्रतिबंध के बिना अपना सिम बदल सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >