ऑनलाइन रहते हुए भी ऑफलाइन आएंगे नजर, बस WhatsApp पर ऑन कर लें ये सेटिंग्स, आसान है तरीका

WhatsApp Tips and Tricks: अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो फिर वॉट्सऐप का ये मजेदार फीचर आपके बड़े काम का है. इस फीचर को ऑन करते ही किसी को भी आपके ऑनलाइन रहने का पता नहीं चलेगा.

WhatsApp Tips and Tricks: सोशल मीडिया इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp)का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. लेकिन बहुत कम यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें वॉट्सऐप के फीचर्स के बारे में जानकारी है. कई लोगों को ये भी नहीं पता कि वे अपना ऑनलाइन स्टेटस हाइड (WhatsApp Online Status Hide) कर सकते हैं. जिससे कोई ये न जान सके की आप वॉट्सऐप पर ऑनलाइन भी है यह नहीं. अगर आप भी वॉट्सऐप के इस फीचर से अनजान हैं तो फिर आज हम आपको इस फीचर के बारे में बताने वाले हैं. आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो कर एक सेटिंग को ऑन करना होगा. फिर आप वॉट्सऐप पर अगर ऑनलाइन भी रहेंगे तो किसी को कुछ पता नहीं चलना वाला है.

यह भी पढ़ें: करोड़ों Android यूजर्स पर मंडराया सिक्योरिटी का खतरा! बदलना पड़ सकता है फोन

ऐसे करें सेटिंग ऑन

  • सबसे पहले अपने वॉट्सऐप को ओपन करें.
  • इसके बाद वॉट्सऐप के सेटिंग्स पर जाएं.
  • सेटिंग्स में आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे. जिनमें से एक ऑप्शन प्राइवसी का ऑप्शन भी होगा.
  • प्राइवसी पर जाते ही आपको सबसे पहला ऑप्शन लास्ट सीन एंड ऑनलाइन (Last Seen and Online) दिखेगा.
  • लास्ट सीन एंड ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आप को दो ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें एक लास्ट सीन और दूसरा ऑनलाइन स्टेटस से जुड़ा ऑप्शन आएगा.
  • इसके बाद आप लास्ट सीन के ऑप्शन में जाएं और Nobody के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. अगर आप कुछ लोगों को अपना लास्ट सीन दिखाना चाहते हैं तो फिर यहां आप My Contacts का ऑप्शन भी सेलेक्ट कर सकते हैं.
  • ठीक ऐसा ही आपको ऑनलाइन स्टेटस के ऑप्शन में भी करना है. ऑप्शन पर जाकर Nobody को सेलेक्ट करना है.
  • Nobody करते ही आपका लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस हाइड हो जाएगा और कोई भी आपको ऑनलाइन नहीं देख सकेगा.

ध्यान दें कि, इस सेटिंग को ऑन करने के बाद न तो कोई आपका लास्ट सीन देख पाएगा और न ही आप किसी का लास्ट सीन देख सकेंगे. अगर आपको किसी का लास्ट सीन देखना चाहते हैं तो फिर आपको वापस से लास्ट सीन के ऑप्शन पर जाकर Nobody से My Contacts या फिर Everyone के ऑप्शन को सेलेक्ट कर दें. इसके बाद आप किसी का भी लास्ट सीन देख सकेंगे. लेकिन इस सेटिंग को वापस ऑन करने के बाद हर कोई आपका लास्ट सीन देख सकेगा.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कीबोर्ड में ‘F’ और ‘J’ बटन पर लकीरें क्यों होती हैं? जानेगा तो कहलाएगा प्रो

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >