मैसेज पढ़ने के बाद ऑटोमेटिक हो जाएगा डिलीट, व्हॉट्सऐप टेस्ट कर रहा नया फीचर

WhatsApp एक नए After Reading फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो मैसेज पढ़ते ही खुद-ब-खुद गायब कर देगा. फिलहाल ये फीचर बीटा यूजर्स तक सीमित है. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

व्हॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक दिलचस्प फीचर लाने की तैयारी में है. आने वाला फीचर सीक्रेट चैटिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल सकता है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस नए फीचर में ऐसे मैसेज भेजे जा सकेंगे जो पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएंगे. इस अपकमिंग अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, फिलहाल ये फीचर बीटा वर्जन में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग चल रही है. आइए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

व्हॉट्सऐप का आफ्टर रीडिंग फीचर (WhatsApp After Reading Feature)

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद इसके लेटेस्ट बीटा वर्जन (Android 2.26.12.2) में इस फीचर की झलक देखने को मिली है. बता दें कि अब तक WhatsApp में आपको डिसअपीयरिंग मैसेजेस (Disappearing Messages) फीचर मिलता था, जिसमें यूजर्स को मैसेज डिलीट होने के लिए 1 घंटे से 12 घंटे तक का टाइम सेट करना पड़ता था. लेकिन अब चीजें और आसान होने वाली हैं.

नए आफ्टर रीडिंग (After Reading) फीचर के साथ, जैसे ही सामने वाला मैसेज पढ़ेगा, वो अपने आप डिलीट हो जाएगा. यानी अब किसी टाइमर की झंझट नहीं है. यह फीचर प्राइवेसी को एक नया लेवल देने वाला है और खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का होगा, जो चाहते हैं कि उनके मैसेज ज्यादा देर तक चैट में न रहें.

Wabetainfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

व्हॉट्सऐप से जुड़ी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखता है कि After Reading का ऑप्शन सबसे ऊपर दिया जाएगा. इसके नीचे 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन और Off जैसे ऑप्शन मिलेंगे, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से सेटिंग चुन सकें. हालांकि, ये नया फीचर आम यूजर्स तक कब पहुंचेगा, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिसियल डिटेल नहीं दी गई है.

व्हॉट्सऐप का आफ्टर रीडिंग फीचर (photo: wabetainfo. Com)

यह भी पढ़ें: फोन में नहीं होगा व्हॉट्सऐप अकाउंट तो भी कर पाएंगे चैटिंग, जानें नए फीचर के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >