iPhone में डबल अकाउंट से लेकर आसान चैट ट्रांसफर तक, WhatsApp ने रोलआउट किये नये फीचर्स

यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए WhatsApp ने कई सारे फीचर्स रॉलआउट किये हैं. इन नये फीचर्स के जरिए अब आसानी से यूजर्स अपनी चैट्स को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे.

WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नये फीचर्स रोलआउट कर दिया है, जिससे ऐप पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है. इन फीचर्स के जरिए अब स्टोरेज मैनेज करना, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है और AI की मदद से चैटिंग भी बेहतर हो गई है. सबसे खास बात यह है कि अब iPhone यूजर्स एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट चला सकते हैं, जबकि पहले यह सुविधा सिर्फ Android में मिलती थी. WhatsApp के मुताबिक, ये सभी फीचर्स फेज रोलआउट हो रहे हैं और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे.

एक iPhone में दो WhatsApp अकाउंट

अब iPhone यूजर्स एक ही डिवाइस में दो WhatsApp अकाउंट चला सकते हैं, जो पहले सिर्फ Android में मिलता था. इससे अब वर्क और पर्सनल चैट के लिए अलग-अलग फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी के मुताबिक, ऐप में नीचे प्रोफाइल फोटो दिखेगी, जिससे आपको हमेशा पता रहेगा कि आप किस अकाउंट में हैं. इससे दोनों अकाउंट के बीच स्विच करना भी बेहद आसान हो जाएगा.

नया फोन बदलना अब हुआ आसान

WhatsApp यूजर्स के लिए फोन बदलना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. पहले Android से iPhone या iPhone से Android पर स्विच करते समय चैट खोने का डर रहता था. लेकिन इसके लिए अब व्हाट्सएप ने क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर को अपडेट कर दिया है, जिससे आप फोटो और वीडियो के साथ पूरी चैट हिस्ट्री आसानी से नए फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं. पहले यह सुविधा सिर्फ एक ही प्लेटफॉर्म के अंदर मिलती थी, लेकिन अब कुछ आसान स्टेप्स में आपकी सभी चैट्स नए डिवाइस में सुरक्षित पहुंच जाएंगी.

स्टोरेज खाली करना अब हुआ आसान

अगर आपके फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है, तो WhatsApp अब इसे मैनेज करना और आसान बना रहा है. अब यूजर्स किसी भी चैट के अंदर जाकर बड़े फाइल्स को आसानी से ढूंढकर डिलीट कर सकते हैं, वो भी बिना पूरी चैट हटाए. इसके लिए बस चैट के नाम पर टैप करें और Manage Storage ऑप्शन चुनें. यहां से आप सिर्फ फोटो-वीडियो जैसी मीडिया फाइल्स हटा सकते हैं, जबकि आपकी चैट हिस्ट्री सुरक्षित बनी रहेगी.

टाइप करते समय मिलेंगे स्टिकर सजेशन

WhatsApp अब स्टिकर्स को इस्तेमाल करना और आसान बना रहा है. अब जैसे ही आप कोई इमोजी टाइप करेंगे, ऐप अपने आप उससे जुड़े स्टिकर्स सजेस्ट करेगा. यूजर्स सिर्फ एक टैप में इमोजी को स्टिकर से बदल सकते हैं, जिससे अपनी फीलिंग्स को और बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करना आसान हो जाएगा.

Meta AI से फोटो एडिटिंग आसान

अब WhatsApp में फोटो भेजने से पहले उसे एडिट करना और आसान हो गया है. यूजर्स अब चैट के अंदर ही Meta AI की मदद से फोटो में बदलाव कर सकते हैं. इस फीचर से आप फोटो के बैकग्राउंड को बदल सकते हैं, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं या अलग-अलग क्रिएटिव स्टाइल्स लगा सकते हैं. हालांकि, कंपनी के मुताबिक Meta AI से जुड़े ये फीचर्स फिलहाल सभी यूजर्स को तुरंत उपलब्ध नहीं होंगे और धीरे-धीरे रोलआउट किए जाएंगे.

AI Writing Help से आसान होंगे जवाब

WhatsApp का AI Writing Help फीचर अब और बेहतर हो गया है. अब यह आपकी चैट के हिसाब से खुद ही रिप्लाई सजेस्ट कर सकता है. अगर आपको समझ नहीं आता कि क्या जवाब दें, तो यह फीचर सही शब्द चुनने में मदद करेगा. खास बात यह है कि WhatsApp ने साफ किया है, कि यह फीचर आपकी प्राइवेसी को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए काम करता है.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी टेस्ट कर रही नया फीचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >