WhatsApp ला रहा बड़े काम का फीचर, अब एक साथ पढ़ पाएंगे कई सारे मैसेज, AI करेगा मदद

WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर्स की कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगा और उनके कीमती समय की भी बचत करेगा. यह फीचर AI पर आधारित है और स्मार्ट तरीके से काम करता है. आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह नया फीचर.

दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में शुमार मेटा का WhatsApp है. भारत में ही WhatsApp के 600 मिलियन से अधिक डेली एक्टिव यूजर्स हैं. कंपनी आए दिन अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है. कंपनी ने हाल ही में कमाल का AI फीचर जोड़ा है जो बड़े काम का है. इस नए फीचर का नाम AI Summarize है. यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगा है जो अक्सर जरूरी मैसेज अनदेखा कर देते हैं.

यह फीचर मेटा की AI तकनीक का इस्तेमाल कर यूजर्स को उनके सभी अनपढ़े मैसेज का एक संक्षिप्त सारांश प्रदान करता है चाहे वो मैसेज मिस हो गए हों या यूजर ने उन्हें खोलने का फैसला न किया हो. मेटा की एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, यह सुविधा Private Processing नामक नई तकनीक पर आधारित है जो यह सुनिश्चित करती है कि यूजर्स के मैसेज पूरी तरह प्राइवेट और सुरक्षित रहें और किसी अन्य व्यक्ति द्वारा एक्सेस न किए जा सकें. आइए विस्तार से जानते हैं कैसे काम करता है whatsApp का नया फीचर.

क्या है WhatsApp का AI Summarize फीचर

वॉट्सऐप की ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह नया एआई फीचर ग्रुप और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के मैसेजों पर काम करेगा. यह फीचर सभी अनपढ़े मैसेज का सारांश तैयार करेगा, जिससे यूजर्स बिना किसी जरूरी जानकारी को मिस किए अपडेटेड रह सकें. मेटा ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि AI तकनीक के जरिए यूजर्स की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी. तैयार किया गया सारांश केवल संबंधित यूजर को ही दिखाई देगा जिससे किसी और को मैसेज की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: कैश की झंझट को कहिए बाय-बाय, अब Post Office में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, अगस्त से बदलेगी सूरत

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

वॉट्सऐप का कहना है कि यह Private Processing तकनीक एक विशेष कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है जो कि Trusted Execution Environment (TEE) के मॉडल पर तैयार की गई है. इसका उद्देश्य यूजर्स को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान करना है.

इस फीचर का उपयोग करना बेहद आसान है. यूजर्स को बस व्हाट्सएप के चैट सेक्शन में जाना होगा, जहां सभी अनपढ़े मैसेज बुलेट या सूची के रूप में दिख जाएंगे जिससे यूजर्स बिना हर मैसेज खोले ही सभी जरूरी अपडेट्स को एक नजर में देख सकेंगे और कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी छूटने से बच जाएगी.

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से बदल रहा Tatkal Ticket का नियम, IRCTC पर फौरन कर लें यह काम वरना बुक नहीं होगी टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >