WhatsApp पर ही भरें बिजली-पानी और गैस का बिल, अब अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं, जानें तरीका

WhatsApp अब रोजमर्रा के जरूरी बिलों के भुगतान के लिए भी काम आएगा. यूजर्स एक ही जगह से अलग-अलग सेवाओं के बिल निपटा सकेंगे और बार-बार यूज होने वाले बिलर्स को आसानी से ढूंढ पाएंगे. आइए डिटेल में जानते हैं इस नए फीचर के बारे में.

अब WhatsApp से ही बिजली, पानी और गैस जैसे जरूरी बिल भरे जा सकेंगे. इसके लिए आपको अलग से कोई दूसरा ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी. दरअसल, Meta के WhatsApp ने Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है. इसकी मदद से लोग 30 तरह के बिलों का पेमेंट कर सकते हैं. इनमें 22,700 से ज्यादा बिलर्स शामिल हैं.

WhatsApp पर बिजली, पानी, गैस, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन की किस्त जैसे कई पेमेंट किए जा सकेंगे. इसके अलावा, WhatsApp ऐसे फीचर भी ला रहा है, जिससे यूजर्स अपने पुराने बिल और पहले किए गए पेमेंट की जानकारी आसानी से देख सकेंगे.

बिना ऐप बदले WhatsApp से होगा बिल का पेमेंट

बिल पेमेंट करने के लिए अब WhatsApp से बाहर आपको जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐप की होम स्क्रीन के सबसे ऊपर दिए गए ₹ आइकन पर टैप करके Payments सेक्शन में पहुंच सकते हैं. यहां अपनी बिल कैटेगरी चुनें, सर्विस प्रोवाइडर को सर्च करें और जरूरी अकाउंट डिटेल्स दर्ज कर दें.

डिटेल्स भरते ही WhatsApp बकाया बिल की रकम दिखा देगा. पेमेंट करने से पहले आप बिल की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं. इसके बाद UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से पेमेंट किया जा सकेगा.

पुराने बिलर्स और कैटेगरी आसानी से मिलेंगी

बिल का पेमेंट करना और उसे संभालना भी आसान हो जाएगा. जैसे Paytm में पहले जिन बिलर्स को पेमेंट किया है, वे दोबारा स्क्रीन पर आसानी से मिल जाते हैं. उसी तरह यहां भी पुराने बिलर्स Payments Home स्क्रीन पर दिख सकते हैं. इससे हर बार बिलर का नाम खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक ही बिलर के कई अकाउंट भी जोड़े जा सकेंगे.

मान लीजिए आपके घर और ऑफिस के बिजली के बिल अलग-अलग हैं या परिवार के किसी सदस्य का भी बिजली-पानी का बिल आपको भरना पड़ता है. ऐसे में आप एक ही बिलर के कई अकाउंट जोड़कर सभी बिल आसानी से संभाल सकेंगे.

फोटो: WhatsApp

इसके अलावा, जिन तरह के बिल का आप अक्सर पेमेंट करते हैं, वे अपने आप Payments Home स्क्रीन पर दिखेंगे. अगर कोई दूसरी तरह का बिल भरना है, तो 'See All' पर जाकर सभी उपलब्ध बिल की कैटेगरी देख सकते हैं.

WhatsApp पर ऐसे भरें बिल

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए ₹ आइकन पर टैप करें.
  • अब जिस तरह का बिल भरना है, उसकी कैटेगरी और बिलर चुनें.
  • इसके बाद मांगी गई अकाउंट डिटेल दर्ज करें और उसे कन्फर्म करें.
  • WhatsApp पर दिखाई गई बिल की रकम और बाकी जानकारी को एक बार चेक कर लें.
  • अब पेमेंट करने का तरीका चुनें. आप UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं.
  • आखिर में पेमेंट को कन्फर्म कर दें.

ये भी पढ़ें: WhatsApp खुद याद दिलाएगा आपको दोस्तों का बर्थडे, जानें कैसे काम करेगा Birthday Reminder फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >