WhatsApp ग्रुप से LEFT हुआ 2 साल पहले मरा शख्स, घरवालों की कांंप उठी रूह

Dead Man Left WhatsApp Group: मृत व्यक्ति के WhatsApp नंबर के अचानक फैमिली ग्रुप से लेफ्ट होने से परिवार हैरान. जानें क्या हो सकता है इसका कारण.

Dead Man Left WhatsApp Group: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत व्यक्ति का मोबाइल नंबर उसकी मौत के दो साल बाद अचानक एक WhatsApp ग्रुप से निकल गया. यह घटना सामने आने के बाद परिवार वालों में हड़कंपमचगया. परिवार के मुताबिक, दो साल पहले व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी और उसका मोबाइल फोन एक अलमारी में बंद कर दिया गया था. न तो फोन चार्ज किया गया था और न ही उसमें कोई रिचार्ज कराया गया.

अचानक फैमिली ग्रुप पर नोटिफिकेशन आया कि मृत व्यक्ति का नंबर ग्रुप से “लेफ्ट” हो गया है. परिवार को पहले लगा कि शायद घर में चोरी हो गई हो, लेकिन पड़ोसियों ने पुष्टि की कि घर पूरी तरह सुरक्षित है. इसके बाद मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर Airtel से संपर्क किया गया तो पता चला कि नंबर अब भी एक्टिव है लेकिन किसी अन्य व्यक्ति को अलॉट नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: 8,414 रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16e, ऐसे उठाएं झामफाड़ डील का फायदा

यह भी पढ़ें: 5 रुपये के खर्च में 180 दिनों तक डेली अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, BSNL का धांसू प्लान!

WhatsApp की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी घटनाएं अकाउंट इनऐक्टिव होने, टेक्निकल गड़बड़ी या WhatsApp की पॉलिसी के तहत ऑटोमैटिकडिएक्टिवेशन के चलते हो सकती हैं.

परिवार ने अब WhatsApp हेल्प सेंटर पर संपर्क कर मामले की जांच की मांग की है और मृत व्यक्ति के नंबर को फिर से फैमिली ग्रुप में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस रहस्यमयी घटना को लेकर अलग-अलग थ्योरीज दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘कट जाएगा नंबर आपका’, फोन पर कोई दे ऐसी धमकी, तो लगा देना उसकी क्लास

यह भी पढ़ें: 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, फीचर्स भी चकाचक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >