WhatsApp Fraud: फोन पर मैसेज आया और गायब हो गए ₹4 करोड़, आप भी रहें सतर्क

WhatsApp Fraud: क्या आप भी अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर बिना सोचे-समझे क्लिक कर देते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है.

WhatsApp Fraud: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल बहुत से लोग फ्रॉड करने के लिए करने लगे हैं. अगर आप भी अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर बिना सोचे-समझे क्लिक कर देते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. केरल में एक शख्स साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया है, जिसकी शुरुआत एक व्हाट्सऐप मैसेज से हुई. यह स्कैम लगभग 2.5 महीने तक चला और पीड़ित ने इसमें 4 करोड़ रुपये गंवा दिये.

WhatsApp Fraud: हाई रिटर्न का वादा

यह स्कैम एक प्रसिद्ध फाइनेंशियल कंपनी के नाम से भेजे गए व्हाट्सऐप मैसेज से शुरू हुआ, जिसमें हाई रिटर्न का वादा किया गया था. स्कैमर्स ने शख्स को एक ऐप के जरिये शेयर ट्रेडिंग करके मुनाफा कमाने का लालच दिया. इसके बाद, उन्होंने शख्स से Br-Block Pro ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और पीड़ित ने कई पेमेंट किये.

WhatsApp Fraud: जब हुआ ठगे जाने का एहसास

निवेश करने के लिए कुछ हफ्तों तक लगातार पेमेंट करने के बाद, पीड़ित ने पाया कि वह अपना पैसा नहीं निकाल पा रहा था. इसके बाद उसे एहसास हुआ कि वह एक स्कैम का शिकार हो चुका है और उसने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी.

WhatsApp Fraud: सावधानी है जरूरी

ऐसे स्कैम से बचने के लिए, कभी भी अनजान सोर्स से ऐप्स डाउनलोड न करें और अनजान लिंक पर क्लिक न करें. ज्यादा रिटर्न वाले ऑफर्स की अच्छी तरह से जांच करें और अपनी वित्तीय जानकारी किसी से भी शेयर न करें. निवेश करते समय हमेशा सावधानी बरतें.

Fake Job Alert: सरकारी नौकरी के फर्जी पोस्ट को लेकर अलर्ट जारी, आप भी रहें सावधान

WhatsApp पर आया ChatGPT सपोर्ट! यह नंबर डायल कर शुरू होगी चैट

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

Wedding Invitation Scam: व्हाट्सऐप पर आया शादी का कार्ड कर देगा बैंक खाता खाली, ऐसे बचें फ्रॉड के इस नये जाल से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >