WhatsApp Channel का मालिक किसी को भी बना सकेंगे आप, आ रहा नया फीचर

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए चैनल ओनरशिप नाम का एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है. इस फीचर की मदद से किसी व्हॉट्सऐप चैनल के मालिक आसानी से अपने चैनल का स्वामित्व किसी और को ट्रांसफर कर पाएंगे.

WhatsApp Channel New Feature: व्हॉट्सऐप सबसे लोकप्रिय मैसेंजिंग प्लैटफॉर्म्स में शामिल है. मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेंजर प्लैटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए लगातार नये फीचर्स पेश करता है और पुराने फीचर्स में भी नये बदलाव करता है. इसी क्रम में व्हॉट्सऐप चैनल में एक नया फीचर शामिल किया गया है. इसके जरिये यूजर्स अपने व्हॉट्सऐप चैनल का ऐक्सेस किसी अन्य व्हॉट्सऐप यूजर को भी दिया जा सकता है. इसके बाद वह यूजर भी किसी दूसरे के व्हॉट्सऐप चैनल पर अपडेट पोस्ट कर सकेगा.

WhatsApp मैसेज सेंड करने में हुई गलती सुधार पाएंगे आप, आया यह खास ऑप्शन

चैनल ओनरशिप फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए चैनल ओनरशिप नाम का एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है. इस फीचर की मदद से किसी व्हॉट्सऐप चैनल के मालिक आसानी से अपने चैनल का स्वामित्व किसी और को ट्रांसफर कर पाएंगे. चैनल ओनरशिप फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि आनेवाले दिनों में अपडेट के रूप में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

Whatsapp का नया फीचर लॉक्ड रखेगा चैट्स, चाहे किसी के भी हाथ लगे PC

चैनल ओनरशिप फीचर का कैसे होगा इस्तेमाल?
व्हॉट्सऐप चैनल ओनरशिप फीचर उपलब्ध होने पर चैनल का मालिक अपने चैनल के इंफॉर्मेशन सेक्शन से इस फीचर का उपयोग कर सकेंगे. यहां चैनल मालिक को इनवाइट एडमिन्स, चैनल लिंक, डिलीट चैनल और रिपोर्ट चैनल ऑप्शन के साथ ही साथ ट्रांसफर ओनरशिप नाम का नया ऑप्शन भी दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक कर वह व्हॉट्सऐप पर मौजूद किसी अन्य को चैनल का स्वामित्व ट्रांसफर किया जा सकेगा. यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा, जो एक से अधिक व्हाट्सऐप अकाउंट चलाते हैं.

व्हॉट्सऐप चैनल ओनरशिप फीचर क्या है?

यह एक नया फीचर है जिसके जरिए व्हॉट्सऐप चैनल के मालिक अपने चैनल का स्वामित्व किसी अन्य यूजर को ट्रांसफर कर सकते हैं.

यह फीचर किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

फिलहाल, यह फीचर केवल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है, लेकिन जल्द ही अन्य यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा.

चैनल ओनरशिप ट्रांसफर करने की प्रक्रिया क्या होगी?

चैनल का मालिक अपने चैनल के इंफॉर्मेशन सेक्शन में जाकर “ट्रांसफर ओनरशिप” ऑप्शन का चयन करके स्वामित्व ट्रांसफर कर सकता है.

क्या यह फीचर सभी प्रकार के व्हॉट्सऐप चैनलों पर काम करेगा?

हाँ, यह फीचर सभी व्हॉट्सऐप चैनलों पर लागू होगा जहां चैनल ओनरशिप की आवश्यकता है.

क्या इस फीचर का उपयोग करने के लिए किसी विशेष ऐप की आवश्यकता है?

नहीं, आपको इस फीचर का उपयोग करने के लिए किसी विशेष ऐप की आवश्यकता नहीं होगी, यह व्हॉट्सऐप के भीतर ही उपलब्ध होगा.

WhatsApp Alert : धोखाधड़ी के इन तरीकों से आप भी रहें सावधान, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >