WhatsApp और Telegram पर बैन लगाएगा रूस, सरकार का ये है बड़ा प्लान

WhatsApp Telegram Ban News: खबर है कि रूस सरकार व्हॉट्सऐप और टेलीग्राम को प्रतिबंधित करने की योजना बना रही है और इसके विकल्प के रूप में व्लैड्स ऐप लॉन्च करेगी. यह ऐप न केवल चैटिंग, बल्कि ऑनलाइन पेमेंट, सरकारी सेवाओं और डिजिटल दस्तावेजों के लिए भी उपयोगी होगा. हालांकि, कई लोग इसे निगरानी और सेंसरशिप बढ़ाने वाला कदम मान रहे हैं.

WhatsApp Telegram Ban In Russia: अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते हैं और रूस जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. रूस सरकार जल्द ही इन विदेशी मैसेजिंग ऐप्स को बैन करने की तैयारी कर रही है और इसके बदले Vlad’sApp नाम का एक नया सरकारी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है.

क्या करेगा Vlad’s App?

Vlad’s App सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं होगा. इसमें यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट, सरकारी सेवाओं का उपयोग, और डिजिटल दस्तावेजों पर साइन कर सकेंगे. इसे रूस के सभी डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जाएगा.

SIM कार्ड से Tatkal टिकट तक, Aadhaar ऑथेंटिकेशन हुआ जरूरी, जानिए पूरा प्रॉसेस

आधी जनता नहीं जानती कौन से हैं वो 6 देश, जहां के लोग नहीं कर पाते WhatsApp का इस्तेमाल, जानें वजह

क्यों हटाए जाएंगे WhatsApp और Telegram?

रूस के सांसदों का कहना है कि ये विदेशी ऐप्स सुरक्षित नहीं हैं और देश की डिजिटल सुरक्षा के लिए खतरा हैं. सरकार अब इनका विकल्प तैयार कर रही है, जिससे रूस का इंटरनेट सिस्टम बाकी दुनिया से और अलग हो जाएगा, जैसे चीन का इंटरनेट.

क्या होगा असर?

अगर सरकार इन ऐप्स को पूरी तरह बंद कर देती है, तो रूस के करोड़ों लोग सिर्फ Vlad’s App ही इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि सरकार कह रही है कि यह ऐप सुरक्षित और सहमति आधारित होगा, लेकिन कई लोग इसे सरकारी निगरानी और सेंसरशिप बढ़ाने वाला कदम मान रहे हैं.

WhatsApp New Feature: डिजिटल दोस्त दूर करेगा आपका अकेलापन, नए अपडेट के बारे में यहां जानें सबकुछ

WhatsApp में बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग, कंपनी ला रही धांसू फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >