What Is Swiggy Incognito: सीक्रेट पार्टी करनेवालों की मौज, स्विगी लाया खास फीचर

Swiggy Incognito Mode: स्विगी के इस नये फीचर के उपयोग से यूजर्स के लिए अपने सीक्रेट ऑर्डर्स को ऑर्डर हिस्ट्री से बिल्कुल अलग रखना आसान हो जाएगा.

What Is Swiggy Incognito: लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म स्विगी ने एक नया फीचर पेश किया है, नाम है- इनकॉग्निटो मोड. यह फीचर फूड या क्विक कॉमर्स ऑर्डर करने के समय यूजर को ज्यादा प्राइवेसी प्रदान करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. स्विगी के इस नये फीचर के उपयोग से यूजर्स के लिए अपने सीक्रेट ऑर्डर्स को ऑर्डर हिस्ट्री से बिल्कुल अलग रखना आसान हो जाएगा. इससे यूजर्स को अपनी किसी प्राइवेट ट्रीट या किसी को सरप्राइज देने में सहूलियत होगी.

सीक्रेट ऑर्डर करना हुआ आसान

ऑनलाइन डिलीवरी प्लैटफॉर्म स्विगी ने बताया है कि उसने इंडस्ट्री में पहली बार इनकॉग्निटो मोड सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स भोजन और अन्य जरूरी सामान का ऑर्डर गोपनीय ढंग से दे सकते हैं. इनकॉग्निटो इंटरनेट ब्राउजर का एक खास स्वरूप है, जिसका इस्तेमाल करने पर यूजर्स की सर्च हिस्ट्री दर्ज नहीं होती है और इस मोड में की गई गतिविधियां सामान्य ब्राउजर में नहीं दिखाई देती हैं.

गोपनीय खरीदारी के लिए भी आदर्श

स्विगी ने बयान में कहा कि उसके मंच पर इनकॉग्निटो मोड को सक्रिय कर उपयोगकर्ता गोपनीय रूप से खरीदारी कर सकता है और उसका ऑर्डर ऐप की हिस्ट्री में भी नहीं दिखाई देगा. यह सुविधा स्विगी के फूड और इंस्टामार्ट, दोनों सेगमेंट्स पर उपलब्ध करायी गई है. स्विगी ने कहा कि इनकॉग्निटो मोड गोपनीय खरीदारी के लिए भी आदर्श है, क्योंकि यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि ऐसे ऑर्डर निजी रहें ताकि उपयोगकर्ताओं की पसंद दूसरों को दिखाई न दे.

अभी 10% यूजर्स को मिलेगी सर्विस

स्विगी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (खानपान बाजार) रोहित कपूर ने कहा, हमारा जीवन भले ही सामाजिक होता जा रहा है, लेकिन हम अब भी ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें निजी रखना पसंद करते हैं और इनकॉग्निटो मोड इसी जरूरत को पूरा करता है. पीटीआई भाीषा की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा कि यह सुविधा फिलहाल उसके 10 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध करायी गई है, लेकिन आनेवाले दिनों में यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू कर दी जाएगी.

Swiggy In Train: अब ट्रेन में भी स्विगी पहुंचाएगी खाना, IRCTC के साथ मिलाया हाथ

Swiggy UPI: स्विगी यूजर्स को मिला यह खास फीचर, अब ऐप से ही कर पाएंगे पेमेंट, यहां जानें पूरी प्रॉसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >