JIO ने 4G और 5G के बाद EV की दुनिया हिलाने की कर ली तैयारी, बढ़ा दी Ola-Ather की टेंशन

JioThings ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर व्हीलर के लिए 4G एंड्रॉयड कलस्टर लॉन्च किया है. जियो के इस कदम में उसके ईवी इंडस्ट्री में एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है. स्मार्ट डिजिटल कलस्टर क्या होते हैं और ये काम कैसे करते हैं? आइए जानते हैं-

What Is JioThings 4G Smart Android Digital Cluster & Smart Module: देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो सस्ते मोबाइल फोन और किफायती इंटरनेट डेटा के बाद अब इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में भी तहलका मचाने की तैयारी में है. आप गौर करेंगे कि इधर कुछ सालों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की अच्छी-खासी डिमांड बढ़ गई है. इनमें कई व्हीकल्स एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं और इनमें स्मार्टफोन से कनेक्टेड सपोर्ट भी रहता है. जियो ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए स्मार्ट मॉड्यूल और 4G एंड्रॉयड क्लस्टर लॉन्च किया है.

Ola और Ather को होगी टेंशन

JioThings ने टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन के लिए 4G एंड्रॉयड क्लस्टर पेश किया है. यह एक मेड इन इंडिया डिजिटल क्लस्टर है. जियो के इस कदम को उसके ईवी सेक्टर में प्रवेश के रूप में देखा जा रहा है. जियो का स्मार्ट मॉड्यूल और 4G एंड्रॉयड क्लस्टर दोपहिया वाहन में लगाया जाता है. जियो ने इसके लिए मीडियाटेक के साथ समझौता किया है. जियो ने यह प्रोडक्ट लॉन्च कर Ola और Ather जैसे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार की स्थापित कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है.

Ratan Tata की कंपनी रोकेगी Mukesh Ambani की JIO का विजय रथ, Airtel भी टेंशन में

Mark Zuckerberg लेकर आये सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल Open Source AI

WhatsApp से फाइल कीजिए ITR, यह तरीका है बड़ा आसान

Starlink Satellite Internet: एलन मस्क ने शुरू कर दी गजब की सर्विस, बिना सिम एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी पकड़ेगी रफ्तार

जियो 4जी एंड्रॉयड क्लस्टर क्या है?

जियो का 4जी एंड्रॉयड क्लस्टर एक मेड इन इंडिया ऑटोमोटिव ऐप सूट है. इसकी मदद से जियो के ग्राहक JioSaavn, JioXploR, Jio Voice Assistant जैसी सर्विसेस का लाभ उठा सकेंगे. जियो थिंग्स AvniOS स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर पर आधारित है. जियो का यह स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर रियल टाइम डेटा एनालिसिस करता है. व्हीकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसमें अनूठा इंटरफेस मिलता है. डिजिटल क्लस्टर को आप व्हीकल का फेस कह सकते हैं. इसमें यूजर को व्हीकल की स्पीड और गियर के साथ कई तरह की जानकारी मिलती है. वहीं, स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर इसके आगे का काम करनेवाली मशीन है. इसमें जियो यूजर को वॉइस कॉलिंग के साथ मैप और 4जी कनेक्टिविटी भी मिलती है.

Technology Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >