Jio Cloud PC: आपके घर के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा जियो क्लाउड पीसी

Jio Cloud PC: जियो क्लाउड पीसी एक ऐसी तकनीक है जिससे कोई भी टीवी इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ सकेगा. इसका इस्तेमाल भी आसान है.

What is Jio Cloud PC: रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में एक ऐसी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया है जिससे घरों के स्मार्ट टीवी को आसानी से कंप्यूटर में बदला जा सकेगा. जियो क्लाउड पीसी नाम की यह तकनीक मात्र कुछ सौ रुपये में टीवी को कंप्यूटर में तब्दील कर देगी. इसके लिए बस इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट टी वी, टाइपिंग की-बोर्ड, माउस और जियो क्लाउड पीसी ऐप की दरकार होगी. जिनके टीवी स्मार्ट नहीं हैं उनके साधारण टीवी भी जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के साथ आने वाले सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से कंप्यूटर बन सकते हैं.

दरअसल, जियो क्लाउड पीसी एक ऐसी तकनीक है जिससे कोई भी टीवी इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ सकेगा. इसका इस्तेमाल भी आसान है, उपभोक्ता को बस ऐप में लॉगइन करना होगा और क्लाउड में स्टोर किया हुआ पूरा डेटा सामने टीवी पर नजर आने लगेगा. ईमेल, मैसेज, सोशल नेटवर्किंग, इंटरनेट सर्फिंग, स्कूल प्रोजेक्ट्स, ऑफिस प्रेसेंटेशन जैसे कंप्यूटर पर किये जा सकने वाले सारे काम घर के टीवी पर हो सकेंगे. सरल शब्दों में कहें तो सारा डेटा क्लाउड पर होगा और टीवी के जरिये सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर और एनालिटिक्स जैसी सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

भारतीय मध्यम वर्गीय परिवारों की कंप्यूटर तक पहुंच मुश्किल से होती है. ऐसे में यह तकनीक एक वरदान की तरह है. क्योंकि क्लाउड कंप्यूटिंग की क्षमता जरूरत के हिसाब से घटाई बढ़ायी जा सकती है. यह न केवल सुरक्षित है, इसमें डेटा रिकवरी भी आम कंप्यूटर के मुकाबले कहीं आसान है. टीवी के साथ इसे मोबाइल पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि कंपनी ने अभी इस ऐप की लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, पर इसे अगले कुछ महीनों में बाजार में उतारा जा सकता है.

Jio को मिला Airtel का साथ, सरकार के फैसले से नाखुश होकर पीएम मोदी के सामने रखी यह बात

JIO ने सरकार से की मांग, भारत में रहे भारतीयों का डेटा, आकाश अंबानी का ये है प्लान

India Mobile Congress 2024: 190 से अधिक देशों की आईटीयू वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली 2024 आज से शुरू, PM Modi ने किया उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >