क्या है Grindr ऐप? कैसे लड़के-लड़कियां बन कर लोगों को फसा रहे अपनी जाल में, इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सतर्क

Grindr App: इंटरनेट और मोबाइल ऐप्स की दुनिया इतनी तेजी से फैल चुकी है कि इससे जुड़े अपराधों के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. आज के डिजिटल दौर में डेटिंग ऐप्स का चलन तेजी से बढ़ा है. हर कोई अपने मनपसंद साथी की तलाश में Tinder, Bumble और Hinge जैसे ऐप्स डेटिंग ऐप्स का […]

Grindr App: इंटरनेट और मोबाइल ऐप्स की दुनिया इतनी तेजी से फैल चुकी है कि इससे जुड़े अपराधों के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. आज के डिजिटल दौर में डेटिंग ऐप्स का चलन तेजी से बढ़ा है. हर कोई अपने मनपसंद साथी की तलाश में Tinder, Bumble और Hinge जैसे ऐप्स डेटिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं. इनसे ही मिलता जुलता एक और डेटिंग ऐप ग्रिंडर (Grindr) भी चर्चा में है.

हालांकि यह ऐप बाकियों डेटिंग ऐप्स से थोड़ा अलग और खतरनाक है. ऐसा इसलिए क्यूंकि यह ऐप अपराधियों के लिए एक नया हथियार बनता जा रहा है. इससे जुड़ी घटनाएं लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही हैं. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है यह ऐप और यह क्यों चिंता का विषय बना हुआ है.

क्या है Grindr ऐप  

ग्रिंडर एक क्वीयर डेटिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर LGBTQ+ समुदाय यानी लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीयर लोगों के लिए तैयार किया गया है. ऐप का दावा है कि यह इस समुदाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है. यह गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है. भारत में भी इसके लाखों यूजर्स हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने एप्पल के CEO को दे डाली धमकी, कहा भारत में बनी iPhone बेचे तो ठोकूंगा इतना टैरिफ

क्यों खतरनाक है Grindr ऐप

ताजा मामला ग्रेटर चेन्नई से आया है जहां पुलिस ने हाल ही में एक गंभीर साइबर अपराध का खुलासा किया है. जांच में पता चला है कि कुछ लोग डेटिंग ऐप Grindr पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अन्य यूजर्स को धोखा दे रहे हैं. इनमें से कई मामलों में लड़के, लड़कियों की तस्वीरें और झूठी जानकारी का इस्तेमाल करते हैं ताकि वे दूसरों को अपने जाल में फंसा सकें.

पुलिस के अनुसार, इन फेक प्रोफाइल्स का उद्देश्य केवल मजाक करना नहीं होता, बल्कि कई बार ये लोग ठगी, ब्लैकमेलिंग और निजी जानकारी की चोरी जैसे आपराधिक इरादों से ऐसा करते हैं. अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

क्यों जरूरी है सावधान रहना 

Grindr जैसे प्लेटफॉर्म्स LGBTQ+ समुदाय के लिए एक अहम सोशल नेटवर्किंग माध्यम बन सकते हैं, बशर्ते इनका उपयोग जिम्मेदारी से किया जाए. ऐसे संवेदनशील प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. किसी भी ऑनलाइन बातचीत या मुलाकात से पहले सामने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि कर लें और निजी जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करें. सतर्कता ही ऐसे माध्यमों को सुरक्षित और उपयोगी बनाए रख सकती है.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर बंपर डिस्काउंट, 64 हजार रुपये तक की मिल रही छूट! ऐसे मिलेगी डील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >