iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है? कैसे बचाता है यह साइबर हमलों से?

Apple Lockdown Mode : साइबर अटैक्स से अपने यूजर्स को बचाने के लिए ऐपल कई फीचर्स ऑफर करती है. यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं. ऐसा ही एक फीचर लॉकडाउन मोड है.

Apple Lockdown Mode : दुनिया की टॉप टेक कंपनियों में शुमार ऐपल ने अभी कुछ ही दिनों पहले भारत सहित लगभग 100 देशों में आइफोन यूजर्स के लिए स्पाइवेयर खतरे का अलर्ट जारी किया था. कंपनी ने इसमें बताया कि इस समय स्पाईवेयर के जरिये कई यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है.

iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है?

ऐपल के डिवाइस में पहले से मौजूद एक ऐसे फीचर के बारे में हम आपको बताते हैं, जो स्पाईवेयर और इसके जैसे अन्य खतरों से बचाता है. कंपनी ने यूजर्स को स्पाइवेयर जैसे हमलों से बचाने के लिए 2022 में लॉकडाउन मोड लॉन्च किया. ऐपल इस मोड को एक इमरजेंसी बटन मानती है, जो आईफोन यूजर्स के लिए बड़े काम का साबित हो सकता है. कंपनी इस मोड को उन लोगों के लिए लास्ट ऑप्शन मानती है, जो स्पाइवेयर के निशाने पर आ सकते हैं. लॉकडाउन मोड को यूजर्स मैन्युअली एक्टिवेट कर सकते हैं.

Apple ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर अटैक्स को लेकर यूजर्स को किया अलर्ट

iPhone पर लॉकडाउन मोड कैसे एक्टिवेट करें?

सबसे पहले आपको अपने आईफोन पर सेटिंग्स में जाना है. प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए नीचे स्क्रॉल करना है. यहां आपको पेज के नीचे लॉकडाउन मोड दिखेगा. अब आपको इस मोड पर टैप करना है. आपके सामने एक और डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा, जो आपको इस मोड और इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी देगा. टर्न ऑन लॉकडाउन मोड पर क्लिक करने के बाद यह मोड ऑन हो जाएगा.

बंद हो जाएंगे ये सभी फीचर्स

आइफोन में लॉकडाउन मोड ऑन करते ही, यह उन सभी फीचर्स को बंद कर देता है जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं. इसके अलावा, मैसेज ऐप के जरिये मिलनेवाले अटैचमेंट फाइल्स अपने आप ब्लॉक हो जाते हैं, लेकिन फोटो नहीं ब्लॉक होगी. यह मोड ऑन होने पर ऐपल लिंक प्रीव्यू ऑप्शन को भी ब्लॉक कर देता है.

लॉकडाउन मोड एक बार एनेबल हो जाने के बाद आईफोन उस तरह काम नहीं करता, जैसा वह आमतौर पर करता है. हमले के खतरे को कम करने के लिए कुछ ऐप्स, वेबसाइट और फीचर्स पर सिक्योरिटी के लिए कुछ बंदिश लगा दी जाती है. उदाहरण के लिए, वेब ब्राउजिंग के दौरान, कुछ कॉम्प्लेक्स वेब टेक्नीक को प्रीव्यू कर दिया जाता है, जिस वजह से कुछ वेबसाइट्स ज्यादा स्लो स्पीड से लोड हो सकती हैं या ठीक से काम नहीं भी कर सकती हैं.

Tata iPhone Manufacturing: पेगाट्रॉन से आईफोन प्लांट खरीद सकता है टाटा समूह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >