Elon Musk के ‘ऑप्टिमस’ ने लगाए कमल के ठुमके, नाचते रोबोट को देख लोग बोले रियल है या फेक!

Elon Musk's Optimus Robot: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हाल ही में जारी एक वीडियो में रोबोट को डांस मूव्स करते देखा गया, जिसे देख लोग हैरान हैं.

Elon Musk’s Optimus Robot: दुनियाभर में जब एलन मस्क कुछ पोस्ट करते हैं, तो इंटरनेट का ध्यान तुरंत उनकी ओर खिंच जाता है. इस बार सुर्खियों में रहा उनका डांस करता हुआ रोबोट. बुधवार को मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टेस्ला के ह्यूमैनॉयड रोबोट ‘Optimus’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह इंसानों जैसे लचीले और सहज डांस मूव्स करता नजर आ रहा है.

Grok ने बताया सच

कई लोगों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए, यह पूछते हुए कि कहीं यह AI से तो नहीं बनाया गया है. हालांकि, X के चैटबॉट Grok ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो असली Tesla Optimus रोबोट का ही है. उसने इस दावे के समर्थन में 2024 के “We, Robot” इवेंट और रोबोट की हालिया वॉकिंग क्षमताओं को लेकर आए अपडेट्स का हवाला दिया.

यह भी पढ़ें: ‘5 साल के अंदर डॉक्टर से बेहतर सर्जरी करेगा रोबोट’, Elon Musk के इस दावे के पीछे क्या है पूरी कहानी? यहां जानें

वीडियो को शुरुआत में बिना किसी कैप्शन के पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में Elon Musk ने स्पष्ट किया, “यह असली है, रियल-टाइम में,” जिससे रोबोट की क्षमताओं को लेकर लोगों में उत्साह और जिज्ञासा और बढ़ गई. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और टेस्ला की रोबोटिक्स तकनीक पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई.

कब हुई थी Optimus की शुरुआत

बता दें कि Tesla ने 2021 में अपने AI डे के दौरान पहली बार ह्यूमनॉइड रोबोट का आइडिया पेश किया था, जब मंच पर एक इंसान रोबोट सूट पहनकर आया था. इसके बाद से Optimus ने कई महत्वपूर्ण प्रगति की है. 2022 में इसके पहले फंक्शनल प्रोटोटाइप ने बेसिक मूवमेंट्स दिखाए. वहीं, 2023 में सामने आए Gen 2 मॉडल ने ब्लॉक्स को सॉर्ट करना, योग के पोज़ बनाना और डांस करना जैसे काम करके दिखाए. Tesla ने Optimus के हाथों की डेक्स्टेरिटी (निपुणता) को भी बेहतर किया है, जिसके मूवमेंट्स की डिग्री 11 से बढ़ाकर भविष्य में 22 तक ले जाने की योजना है.

यह भी पढ़ें: Elon Musk की Starlink सेवा भारत में जल्द हो सकती है शुरू, सरकार ने भेजा Letter of Intent

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >