भारतीय बाजारों में हुई Vivo Y400 Pro की एंट्री, 5500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जानें कीमत

Vivo Y400 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है. यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आया है. इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का कैमरा शामिल है. यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है. आइए जानें इस फोन की कीमत.

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया Y सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. यह मिड-रेंज स्मार्टफोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले, AI फीचर्स, डुअल कैमरा सेटअप और पतले डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी जैसी खासियतों से लैस है. फोन की मोटाई केवल 7.49mm है. यह स्मार्टफोन 27 जून 2025 से Flipkart, Amazon, Vivo India ई-स्टोर और रिटेल चैनल पार्टनर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं  इस फोन से जुड़ी इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशंस और अन्य जरूरी जानकारियां.

Vivo Y400 Pro के फीचर्स 

यह फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है जो इसे बेहद शार्प और क्लियर बनाती है.

यह भी पढ़ें: Samsung ला रहा नया बजट वाला स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर कीमत हुई लीक

फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है जिसे Mali G615 GPU के साथ जोड़ा गया है. यह डिवाइस 8GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित FunTouch OS 15 पर काम करता है.

यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 50MP का Sony IMX882 सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है.

Vivo Y400 Pro की कीमत

Vivo Y400 Pro को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Realme, Vivo को टक्कर देने आ गया iQOO Z10 Lite 5G, सिर्फ ₹9,999 में मिलेगी 6000mAh की बैटरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >