Vivo Y51 Pro लॉन्च के बाद सस्ता हुआ Vivo Y31 Pro, यहां मिल रही तगड़ी डील

Vivo Y51 Pro लॉन्च के बाद कंपनी ने Vivo Y31 Pro 5G पर बड़ा डिस्काउंट दिया है. यह स्मार्टफोन अब ₹17,999 की इफेक्टिव कीमत पर फ्लिपकार्ट, क्रोमा और विजय सेल्स पर उपलब्ध है. इसमें Dimensity 7300 प्रॉसेसर, 6,500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

वीवो ने हाल ही में भारत में अपना Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹24,999 रखी गई है. इस नये मॉडल के आते ही कंपनी ने पुराने Vivo Y31 Pro 5G पर बड़ा डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है. अब यह फोन बैंक ऑफर्स और प्लैटफॉर्म डिस्काउंट्स के साथ ₹17,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है.

डिस्काउंट और ऑफर्स

Vivo Y31 Pro 5G को फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर्स के तहत HDFC, Axis, Kotak, SBI, IDFC और Yes Bank क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक की छूट मिल रही है. वहीं DBS और BOB कार्ड से विजय सेल्स पर खरीदने पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिलेगा.

स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर पर काम करता है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है और 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है. इसमें 8GBRAM है जिसे Expandable RAM टेक्नोलॉजी से 16GB तक बढ़ाया जा सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y31 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 23.68 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम देती है. फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो 40 मिनट में 1% से 50% बैटरी चार्ज कर सकता है.

डिस्प्ले और कैमरा

इसमें 6.72-इंच की FullHD LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर शामिल है.सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Poco X8 Pro Max: 17 मार्च की लॉन्चिंग से पहले सामने आ चुके ये अपडेट्स, जानिए आप भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >