Vivo ने भारत में अपने Y Series स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने Vivo Y51 Pro 5G के बाद Vivo Y21 और Vivo Y11 को भी बाजार में उतारा था, जबकि Vivo Y31 5G और Vivo Y19s की एंट्री देश में पिछले साल हुई थी. अब इन पांचों Y Series फोन की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा झटका Vivo Y51 Pro 5G की कीमत पर पड़ा है, जिसकी कीमत में पांचों मॉडल्स के मुकाबले सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई. Vivo ने अपनी भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर नई कीमतें भी अपडेट कर दी हैं.
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत में ₹4,000 तक का इजाफा
सबसे पहले बात करते हैं Vivo Y51 Pro 5G की. इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 32,999 रुपये में मिलेगा. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 37,999 रुपये हो गई है. पहले ये दोनों फोन 30,999 रुपये और 33,999 रुपये में मिल रहे थे.
Vivo Y31 5G के लिए अब देने होंगे ₹2,000 ज्यादा
Vivo Y31 5G भी अब पहले से महंगा हो गया है. इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 27,999 रुपये में मिलेगा. वहीं, 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये हो गई है. पहले इन दोनों फोन की कीमत 25,999 रुपये और 28,999 रुपये थी. यानी दोनों मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
ये भी पढ़ें: Google Pixel 11 सीरीज खरीदने के लिए कौन सा देश सबसे सस्ता? भारत, अमेरिका, जापान और UK की कीमत देखें
Vivo Y21 और Y11 के नए दाम
वहीं, Vivo Y21 और Vivo Y11 भी अब महंगे हो गए हैं. दोनों फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी गई है. अब Vivo Y21 की कीमत 22,499 रुपये और Vivo Y11 की कीमत 20,999 रुपये हो गई है. पहले Vivo Y21 की कीमत 20,999 रुपये और Vivo Y11 की कीमत 18,999 रुपये थी.
लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा हुआ Vivo Y19s
Vivo Y19s की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. फोन अब Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 14,999 रुपये में लिस्टेड है. वहीं, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 15,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,499 रुपये हो गई है. खास बात यह है कि Vivo Y19s को नवंबर 2025 में भारत में सिर्फ 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.
कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी
स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला सिर्फ किसी एक कंपनी या प्राइस सेगमेंट तक सीमित नहीं है. दुनियाभर में Vivo, OnePlus, Oppo, Realme समेत कई ब्रांड अपने मौजूदा फोन महंगे कर चुके हैं. वहीं, नए मॉडल भी पुराने वेरिएंट की तुलना में काफी ज्यादा कीमत पर लॉन्च किए जा रहे हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह RAM और NAND चिप्स की बढ़ती कमी बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: Vivo X300 FE का नया वेरिएंट लॉन्च, ₹84,999 में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज, फीचर्स भी शानदार
