Vivo के लेटेस्ट मॉडल Vivo V70 FE की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है. यह Vivo V70 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से Vivo V70 और V70 Elite शामिल हैं. यह फोन बड़ी OLED डिस्प्ले, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ आता है. खास बात तो यह है कि मॉडल की पहली सेल पर कंपनी ऑफर्स भी दे रही है, जिससे इसे लॉन्च प्राइस से कम में खरीदा जा सकता है.
कीमत और ऑफर्स
Vivo V70 FE में तीन वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-
- 8GB RAM + 128GB वेरिएंट- ₹37,999
- 8GB RAM + 256GB वेरिएंट- ₹40,999
- 12GB RAM + 256GB वेरिएंट- ₹44,999
यह स्मार्टफोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन्स में मिलेगा. इसे Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और Amazon से खरीदा जा सकता है. ऑफर्स की बात करें तो Axis, Kotak, HDFC और SBI बैंक कार्ड्स पर EMI या क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के जरिए ₹4,100 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा कंपनी दे रही है. Paytm UPI पर भी यही ऑफर लागू है.
इसके अलावा 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन पर 40% तक छूट, ₹399 में बायबैक ऑप्शन और Jio के जरिए 18 महीनों के लिए 2000GB क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Vivo V70 FE में 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है.
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट से लैस है, जो 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo V70 FE में 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इससे लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल संभव है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है. साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित है.
यह भी पढ़ें: 9000mAh वाली जम्बो बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, यहां मिल रहा इंस्टैंट डिस्काउंट
