Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, सामने आए जरूरी फीचर्स और सेल से जुड़ी डिटेल्स

Vivo अपना नया T5 Pro 5G जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है. बड़ी बैटरी, स्लिम डिजाइन और स्मूद गेमिंग इसके हाइलाइट होने वाले हैं. इस अपकमिंग फोन के लिए Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है.

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने वाला है. यह कंपनी की T सीरीज का लेटेस्ट एडिशन होगा. कंपनी ने इसकी जानकारी तो दे दी है, लेकिन अभी तक इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. दिलचस्प बात ये है कि इस फोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. इसके अलावा, कंपनी ने धीरे-धीरे इस फोन के कुछ खास फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की झलक भी दिखानी शुरू कर दी है. बता दें कि Vivo T5 Pro 5G, पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Vivo T4 Pro 5G का अपग्रेड वर्जन होने वाला है.   

कंपनी ने X पर दी जानकारी

Vivo ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके कन्फर्म कर दिया है कि Vivo T5 Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. इतना ही नहीं, इस अपकमिंग फोन के लिए Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. इससे यह साफ हो गया है कि ये फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा.

मिलेगा 9,020mAh का बैटरी बैकअप 

कंपनी का दावा है कि आने वाला Vivo T5 Pro 5G दुनिया का सबसे स्लिम फोन होगा, जिसमें 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. सिर्फ बैटरी ही नहीं, ये फोन गेमिंग लवर्स को भी खूब पसंद आने वाला है, क्योंकि इसमें 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट मिलेगा. कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो एक स्टाइलिश पिल-शेप डिजाइन में होगा. 

वहीं डिजाइन के मामले में थोड़ा अलग ट्विस्ट है. पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के लेफ्ट साइड पर दिए जाएंगे, जबकि राइट साइड पूरी तरह क्लीन नजर आएगा. नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट और सिम ट्रे भी देखने को मिलेगी.

Smartprix की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G को भारत में अप्रैल के मिड तक लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इसकी सटीक तारीख सामने नहीं आई है. कीमत की बात करें तो ये फोन लगभग 30,000 से 35,000 रुपये के बीच आ सकता है. कलर ऑप्शन में Cosmic Black और Glacier Blue जैसे प्रीमियम रंग मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Realme 16 vs Vivo V70 FE: दोनों में 7000mAh बैटरी, लेकिन बाकी के फीचर्स में कौन आगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >