Viral Video: आपका लास्ट फूड हो सकता है ऐसा फास्ट फूड, बंदे ने अंडा भुर्जी में लगाया कोका कोला का तड़का

Viral Video: फूड फ्यूजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर ने अंडे के साथ एक अजीबोगरीब प्रयोग किया. यकीन मानिए ऐसा प्रयोग इससे पहले कभी नहीं देखा होगा. देखिए वीडियो-

Viral Video Coca Cola Omelette: सोशल मीडिया पर एक नया फूड एक्सपेरिमेंट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर कोका कोला, अंडे, मिर्च, टमाटर, प्याज और मसालों के साथ अजीब तरह से अंडा भुर्जी बना रहा है. वह सबसे पहले एक गंदे पैन में कोका कोला का कैन उड़ेलता है और फिर उसमें अंडे, मसाले और सब्जियां डालकर उसे अच्छे से मिक्स करता है. इसके बाद, पैन को हाई फ्लेम पर रखा जाता है और कुछ देर में अंडा भुर्जी तैयार हो जाती है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @HumansNoContext पेज से शेयर किया गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया. वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए और कुछ ने इसे देखकर नफरत जताई, जबकि एक यूजर ने लिखा, इसे खाने से अच्छा है जहर खाकर अपने प्राण देना.

Viral Video: जब तक सांस है, तब तक आस है! देखिए कैसे नदी में मगरमच्छों से घिरे जेब्रा ने पलट दी बाजी

WATCH: पोलैंड के 7 साल के बच्चे ने गाया ‘मेरे घर राम आए हैं’, प्रवासी भारतीय दिवस का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >