Viral Video: हाथियों का ‘वॉटर पार्क’, नदी में अठखेलियां करते गजराज, आवाज से मोह लिया सबका मन

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो हाथियों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों हाथी नदी में अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, दोनों मस्ती में खुशी से आवाजें भी निकाल रहे हैं, जो सबका मन मोह रही है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है. ऐसे में कई वीडियो अतरंगी होते हैं, तो किसी को देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. ये वायरल वीडियो दो हाथियों का है, जो नदी में न सिर्फ अठखेलियां कर रहे हैं बल्कि खुशी में आनंदमयी आवाजें भी निकाल रहे हैं. ऐसे में उनकी चंचल हरकतें इंटरनेट पर लोगों को खूब भा रही है.

AI में भी है दिल! बबलू बंदर के व्लॉग्स में छिपा इमोशन और मजा, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

कहां का है ये वीडियो

नदी में खेलते हाथियों का ये प्यारा वीडियो थाईलैंड की एक नदी का है. ये वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर थाईलैंड के सेव एलीफेंट फ़ाउंडेशन (Save Elephant Foundation) के फाउंडर लेक चैलर्ट ने पोस्ट की है. फाउंडर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे दो हाथी नदी में मौज-मस्ती कर रहे हैं. साथ में उछल-कूद कर रहे हैं. इंसानों की तरह एक-दूसरे पर सूंड से पानी डाल रहे हैं, तो कभी अपने कानों को फड़फड़ा रहे हैं. वहीं, फाउंडर ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा है कि, “वॉल्यूम बढ़ा कर इस वीडियो को देखें, आपको हाथियों का खुशनुमा गाना सुनाई देगा.”

हाथियों की मस्ती भरी आवाज ने खींचा सबका ध्यान

नदी के बहते पानी में खेलते दोनों हाथी कभी पानी में छलांग लगाते, तो कभी सूंड से पानी एक-दूसरे पर उछालते. लेकिन इस वीडियो को और खास बनाने का काम उनकी मस्ती भरी आवाज ने किया है. दोनों हाथी बहते पानी में मस्ती से खेलते हुए चिंघाड़ रहे हैं, कभी कान फड़फड़ा रहे हैं. हाथियों की ये आवाज पूरे वीडियो को और भी खुशनुमा बना रही है.

लोग कर रहे कमेंट

वहीं, इंटरनेट पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही कमेंट सेक्शन में लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, “क्या खूबसूरत आवाज है, प्राकृतिक संगीत से कम नहीं है यह.” दूसरे यूजर ने लिखा है कि, “यह दुनिया की सबसे प्यारी आवाज है. इसने तो मेरी सुबह बना दी.” वहीं, तीसरे यूजर ने कविता के रूप में लिखा है कि, “बहते नदी के पानी की आवाज के बीच संतोष भरी गड़गड़ाहट और खुश तुरही, कानों का खुशी से फड़फड़ाना… इससे बेहतर क्या हो सकता है! इस खूबसूरत पल को साझा करने के लिए धन्यवाद!”

”हम हैं बिहारी, थोड़ा लिम्मिट में रहिएगा…”, वर्दी में महिला सिपाही का वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >